Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायगढ़ में वैक्सीन स्टोरेज पर सख्ती: 5 संस्थानों की जांच, कोल्ड चेन व्यवस्था पर विशेष फोकस

May 2, 2026

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव

May 2, 2026

पुसगुड़ा में दिखी सुशासन की सच्ची तस्वीर, महुआ पेड़ के नीचे लगी जनचौपाल

May 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » उधारी विवाद ने ली जान: रायगढ़ में दम घोंटकर युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
छत्तीसगढ़

उधारी विवाद ने ली जान: रायगढ़ में दम घोंटकर युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

Author AuthorBy Author AuthorMay 2, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायगढ़। कापू पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हीचुआ में मिले युवक के शव के मामले में गंभीर जांच करते हुए अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है। दिनांक 27.04.2026 को देवव्रत तुरी (30 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हीचुआ का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना पर थाना कापू में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से होना पाए जाने पर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
27.04.2026 को घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, वैज्ञानिक अधिकारी पी.एस. भगत, थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव और थाना कापू पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के शरीर पर गले, कलाई और पीठ पर दबाव एवं संघर्ष के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों द्वारा मृत्यु को होमीसाइडल बताया गया।
घटना के संबंध में मृतक के पिता चमराराम तुरी (60 वर्ष) ने बताया कि इसका लडका देवव्रत तुरी की शादी ग्राम बेहरामार धरमजयगढ के निर्मला बसोड के साथ सामाजिक रीति रिवाज से 13-14 साल पहले सम्पन्न हुआ था जिसके वैवाहिक जीवन से 04 बच्चे है तीन बेटी व एक बेटा है देवव्रत व उसकी पत्नी के बीच अनबन होने से उसकी पत्नी निर्मला बसोड तीनों बेटियों को लेकर अपने मायके बेहरामार में करीब 02 वर्षों से अलग रह रही है बडा नाती रणबीर बसोड 12 साल का है जो अपने दादा-दादी के साथ कुम्हीचुआ में रहता है एवं मृतक की बहन कौशल्या भी अपने माता-पिता अपने तीनों बच्चों के साथ रहती है । मृतक व उसके माता -पिता व बहन के साथ भी आये दिने विवाद होते रहता था बताया गया है कि दिनांक 26-04-26 के शाम देवव्रत अपने कमरे में था और माता-पिता एवं बहन भी अपने कमरे में खाना खाकर सोने चले गये कि सुबह दिनांक 27-04-2026 को मृतक का बेटा रणबीर अपने पिता के कमरे में देखने गया तो मृतक अपने कमरा अंदर नहीं था ।
आस पास में पता तलाश किये जो कि मृतक के निर्माणाधीन इंद्रा आवास एवं मिट्टी के मकान के बगल बाडी में देवव्रत तुरी मरा हुआ पट हालत में मिला मृतक के दोनों हाथ कलाई में तथा गले के पास तथा पीठ में काला गहरा निशान दिखाई पड रहा था तथा नाक से खुन निकल रहा था । थाना प्रभारी कापू द्वारा मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही किया जा कर शव का पी. एम. कराया गया । मृतक का शार्ट पी. एम. रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु होमीसाईडल प्रकृति का होना लेख किये । मर्ग जांच पर एवं डाक्टर के शार्ट पी. एम. रिपोर्ट पर अज्ञात ब्यक्ति द्वारा गला घोट कर हत्या करना पाये जाने से थाना कापू में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा मृतक के परिजनों, ग्रामीणों और संदिग्धों से तीन दिनों के सघन पूछताछ में कोई खास जानकारी निकलकर नहीं आयी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि गांव के करमसाय नगेसिया और मृतक के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। मार्च महीने में करमसाय नगेसिया का पूरा परिवार उसके घर उसके मारने पीटने आये थे और घरवालों से झगड़ा विवाद कर लौट गये। संदेह के आधार पर करमसाय नगेसिया पिता पतिराम नगेसिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हीचुआ को थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। शुरू में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी करमसाय नगेसिया ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले मृतक देवव्रत तुरी ने उससे 5,000 रुपये उधार लिए थे, जिसे वह लगातार टालता रहा। ब्याज सहित रकम बढ़ने और कई बार मांगने के बाद भी पैसा वापस नहीं मिलने से आरोपी के मन में रंजिश थी। 11 मार्च को वह पैसा वापसी मांगने पर देवव्रत तुरी के माता पिता एवं उसकी बहन से गाली गलौच किये थे। जिसको लेकर मिटिंग भी गांव में बैठे थे फिर भी देवव्रत के द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया। दिनांक 26.04.2026 की रात करीब 11 बजे शादी कार्यक्रम से लौटते समय उसने देवव्रत को उसके घर के पास देखा और पुराने विवाद के कारण गुस्से में उसका पीछा कर घर के दरवाजे के पास पकड़ लिया। आरोपी ने देवव्रत के मुंह और गले को दोनों हाथों से दबाकर जमीन पर पटक दिया और तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को उठाकर घर के पीछे बाड़ी में फेंक दिया ताकि हत्या को छुपाया जा सके। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी करमसाय नागेसिया, पिता पतिराम नागेसिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हिचुवां थाना कापू

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में वैक्सीन स्टोरेज पर सख्ती: 5 संस्थानों की जांच, कोल्ड चेन व्यवस्था पर विशेष फोकस

May 2, 2026

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव

May 2, 2026

जिले में जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ

May 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • रायगढ़ में वैक्सीन स्टोरेज पर सख्ती: 5 संस्थानों की जांच, कोल्ड चेन व्यवस्था पर विशेष फोकस
  • विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव
  • पुसगुड़ा में दिखी सुशासन की सच्ची तस्वीर, महुआ पेड़ के नीचे लगी जनचौपाल
  • समाज के सभी वर्गों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ : विधायक मरपची
  • किरंदुल में ‘इको पार्क’ बनेगा पर्यावरण शिक्षा और पर्यटन का नया केंद्र, भारतीय जैव विविधता की झलक से जुड़ेगा विकास

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.