Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » समाज के सभी वर्गों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ : विधायक मरपची
रायपुर

समाज के सभी वर्गों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ : विधायक मरपची

Author AuthorBy Author AuthorMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

हर वर्ग तक पहुँच रहा योजनाओं का लाभ, 18 पंचायतों के ग्रामीण हुए लाभान्वित

panchayattantra24.-रायपुर। सुशासन को जन-जन तक पहुँचाने और शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन किया गया। इसके तहत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही जनपद के दूरस्थ क्लस्टर ग्राम पंचायत सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस शिविर में 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रस्तुत कीं। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। ग्राम पंचायत सेमरदर्री के इस शिविर में कुल 616 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि मौके पर ही उनका समाधान करना और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण, ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण एवं ई-केवाईसी जैसी सेवाएं भी प्रदान की गईं। जिले में कुल 13 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से 10 ग्रामीण और 3 नगरीय क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं।
हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ वितरण
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, जिनमें राजस्व विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को आबादी पट्टा, एक को वन अधिकार के तहत किसान किताब तथा एक को नवीन किसान किताब प्रदान की गई। परिवहन विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए गए। मछली पालन विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को जाल एवं ट्रे प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चार गर्भवती माताओं की गोदभराई, एक शिशु का अन्नप्राशन तथा 11 बालिकाओं को नोनी सुरक्षा योजना का लाभ दिया गया। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरदर्री की कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, ताकि शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का संदेश प्रसारित हो सके।
विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतार रही है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पंचायत का नागरिक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी शिविर में समस्या रख सकता है, इसके लिए कोई भौगोलिक बाध्यता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से शासन की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक निरंतर पहुँच रहा है।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया और प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा मुरारी लाल रैदास, जनपद सदस्य श्रीमती किशमिश भानू, एसडीएम देवेन्द्र सिरमौर, तहसीलदार प्रीति शर्मा, सीईओ विनय सागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.