Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आम जनता से प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने तथा शिविर में आम जनता के सहुलियत हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

May 2, 2026

कथक और लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

May 2, 2026

रायगढ़ में वैक्सीन स्टोरेज पर सख्ती: 5 संस्थानों की जांच, कोल्ड चेन व्यवस्था पर विशेष फोकस

May 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पुसगुड़ा में दिखी सुशासन की सच्ची तस्वीर, महुआ पेड़ के नीचे लगी जनचौपाल
रायपुर

पुसगुड़ा में दिखी सुशासन की सच्ची तस्वीर, महुआ पेड़ के नीचे लगी जनचौपाल

Author AuthorBy Author AuthorMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। करीब 106 की आबादी वाले इस छोटे से गांव में कलेक्टर का जमीन पर बैठकर संवाद करना प्रशासन की संवेदनशीलता का प्रतीक बना। ‘नियद नेल्लानार योजना 2.0’, ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘सुशासन तिहार’ के तहत आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान कर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ‘सुशासन तिहार’ के तहत प्रशासन की पहल अब सुदूर वनांचल क्षेत्रों में भी असर दिखा रही है। सुकमा जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पुसगुड़ा में कलेक्टर श्री अमित कुमार ने महुआ पेड़ की छांव में ग्रामीणों के साथ बैठकर जनचौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं।
तत्काल समाधान से बढ़ा विश्वास
जनचौपाल के दौरान खराब हैंडपंप की शिकायत मिलते ही उसे तुरंत ठीक कराया गया। इसके अलावा गांव में आवश्यक सामुदायिक कार्यों के लिए 20 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई, जिससे बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुशासन की सच्ची तस्वीर बताया।
गांव के विकास के लिए बड़े निर्णय
जनचौपाल के दौरान गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए पक्की सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव तत्काल मंगाया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गांव को ‘तूफान’ सवारी वाहन देने की घोषणा की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
योजनाओं से बदल रही गांव की तस्वीर
ग्राम पुसगुड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव में बिजली पहुंच गई है और जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पानी मिल रहा है। श्रम कार्ड बनने से उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल आदेश जारी करना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम श्री सुभाष शुक्ला, जनपद सीईओ श्री सुमित ध्रुव और एडिशनल एसपी श्री मनोज तिर्की सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कथक और लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

May 2, 2026

समाज के सभी वर्गों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ : विधायक मरपची

May 2, 2026

किरंदुल में ‘इको पार्क’ बनेगा पर्यावरण शिक्षा और पर्यटन का नया केंद्र, भारतीय जैव विविधता की झलक से जुड़ेगा विकास

May 2, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • आम जनता से प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने तथा शिविर में आम जनता के सहुलियत हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • कथक और लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
  • रायगढ़ में वैक्सीन स्टोरेज पर सख्ती: 5 संस्थानों की जांच, कोल्ड चेन व्यवस्था पर विशेष फोकस
  • विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव
  • पुसगुड़ा में दिखी सुशासन की सच्ची तस्वीर, महुआ पेड़ के नीचे लगी जनचौपाल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.