Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आम जनता से प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने तथा शिविर में आम जनता के सहुलियत हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

May 2, 2026

कथक और लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

May 2, 2026

रायगढ़ में वैक्सीन स्टोरेज पर सख्ती: 5 संस्थानों की जांच, कोल्ड चेन व्यवस्था पर विशेष फोकस

May 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » आम जनता से प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने तथा शिविर में आम जनता के सहुलियत हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
दुर्ग

आम जनता से प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने तथा शिविर में आम जनता के सहुलियत हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Author AuthorBy Author AuthorMay 2, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले में सभी तैयारियां पूर्ण होने की दी जानकारी, उप मुख्यमंत्री ने की सराहना

panchayattantra24.- बालोद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बालोद सहित दुर्ग, बस्तर एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान श्री शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को 01 मई से 10 जून तक आयोजित सुशासन तिहार 2026 के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान आम जनता से प्राप्त सभी आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने तथा भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में आयोजित होने वाले प्रत्येक शिविरों में आम जनता के सहुलियत हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्री शर्मा ने सभी शिविरों में आम जनता की समुचित बैठक व्यवस्था, सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त मात्रा में पंडाल आदि की व्यवस्था करने के अलावा सभी शिविरों में आम नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल, आम के पना आदि पेय पदार्थों के अलावा कूलर आदि की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए उन्होंने जिले के विभिन्न सेवा भावी संस्थाओं का मदद लेने को कहा। इसके अलावा उन्होंने शिविर में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा सभी सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को भी अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने को कहा। बैठक में श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को बालोद जिले में आयोजित होने वाले सभी शिविरों के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण करने की जानकारी दी। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर बालोद जिले में आयोजित होने वाली सभी शिविरों में आम नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल एवं अन्य जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के अलावा कूलर इत्यादि की भी समुचित व्यवस्था की गई है। जिसका उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सराहना करते हुए बैठक में उपस्थित सभी कलेक्टरों को अपने-अपने जिले में आयोजित शिविरों में इस तरह की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में वर्चुअल बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में श्री शर्मा ने जिले में आयोजित शिविरों में प्रदेश के मंत्रीगणों के अलावा स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से ससम्मान आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने के भी निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने जिले में आयोजित शिविरों की जानकारी आम जनता को समय पर मिल सके इसके लिए मुनादी एवं अन्य माध्यम से इसका समुचित प्रचार-प्रसार करने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों के साथ-साथ राजस्व पखवाड़ा शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को आम जनता के सभी राजस्व संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने शिविरों में किसानों को मुफ्त में नक्शा, खसरा प्रदान करने के भी निर्देश दिए। श्री शर्मा ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर के दौरान मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगणों के दौरा कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिविर आयोजन के 03 दिन पूर्व संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पेशन प्रकरणों के समय पर निराकरण के अलावा शिविर में पात्र लोगों के राशन कार्ड में नाम जोड़ने कार्यवाही आदि कार्यों को त्वरित रूप से करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शिविर में उपस्थित आम नागरिकों के साथ मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ मांगों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने शिविर में स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने संबंधी प्राप्त आवेदनों का भी तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में पुलिस विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पुलिस विभाग के स्टॉल में आम जनता को नशा उन्मूलन के संबंध में जानकारी प्रदान करने के अलावा इसके लिए अभियान भी चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम नागरिकों को सायबर फ्रॉड, घुसपैठियों की रोकथाम के उपायों की जानकारी भी देने को कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक शिविरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने तथा शिविर आयोजन के पूर्व शिविर में शामिल ग्रामों का विजिट भी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को बालोद जिले में सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालोद जिले में सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि बालोद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 23 एवं नगरीय क्षेत्रों में 09 सहित जिले में कुल 32 जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार में जिला का पहला जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जिले में शिविरों के सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक शिविरों के लिए नोडल अधिकारी एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने कहा कि आम जनता को शिविर के आयोजन के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु समुचित प्रचार-प्रसार भी की जा रही है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों के साथ-साथ राजस्व पखवाड़ा का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन सुनिश्चित कराने हेतु इसका समुचित प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री एवं माननीय मंत्रीगणों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों तथा राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रवास कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु भी सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय सांसद, जिले के विधायकों के अलावा अन्य सभी जनप्रतिनिधियों को सुशासन तिहार के आयोजन की सूचना दे दी गई है। इस मौके पर एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर ने भी सुशासन तिहार के अंतर्गत पुलिस विभाग के तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

भारत माला परियोजना से जुड़े मामले में भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, दुर्ग में मची हलचल

April 30, 2026

दुर्ग डबल मर्डर केस: आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या, महिला गिरफ्तार

April 25, 2026

दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़: लाखों का माल जब्त, 13 मजदूर मिले, कई राज्यों से जुड़ा नेटवर्क संदिग्ध

April 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • आम जनता से प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने तथा शिविर में आम जनता के सहुलियत हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • कथक और लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
  • रायगढ़ में वैक्सीन स्टोरेज पर सख्ती: 5 संस्थानों की जांच, कोल्ड चेन व्यवस्था पर विशेष फोकस
  • विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव
  • पुसगुड़ा में दिखी सुशासन की सच्ची तस्वीर, महुआ पेड़ के नीचे लगी जनचौपाल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.