panchayattantra24.-रायपुर। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आने वाले हैं, जिसके लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। इस बीच चुनाव परिणामों के रुझानों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि BJP ने बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से सत्ता चुराया।
दीपक बैज ने अपने बयान में क्या कहा ?
दीपक बैज ने अपने बयान में कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही थी। वहां तो ED, CBI, चुनाव आयोग, केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री, पूरा मंत्रीमंडल, पुलिस अधिकारी चुनाव लड़ रहे थे। ढाई लाख से ज्यादा पुलिस कर्मी और सेंट्रल फोर्स लगाकर चुनाव कराया गया है। बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से सत्ता चुराने का काम भाजपा ने किया है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने हाईजैक कर चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में किया। ये जीत भाजपा की नहीं चुनाव आयोग और सहयोगी टीम की है।
पांच राज्यों में चुनावी परिणामों के रुझान
पश्चिम बंगाल- TMC-95, BJP-193, LEFT-3, OTH-2
तमिलनाडु- TVK-107, AIADMK-69, DMK-58
केरल- UDF-101- LDF-37
असम- भाजपा-98, कांग्रेस-24, अन्य-4
पु़डुचेरी- NDA-12, कांग्रेस-2, अन्य-3
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
