Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जल संकट के बीच प्रशासन सक्रिय, खराब हैंडपंपों की मरम्मत अभियान तेज

May 15, 2026

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 : ग्रामीण समृद्धि की नई इबारत लिखेगा नया कानून

May 15, 2026

महतारी वंदन योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर : गंडाय वडडे बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

May 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 15
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कोरबा में टला बड़ा रेल हादसा: तेज आंधी में मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, समय रहते रोकी गई ट्रेन
बिलासपुर

कोरबा में टला बड़ा रेल हादसा: तेज आंधी में मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, समय रहते रोकी गई ट्रेन

Author AuthorBy Author AuthorMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-कोरबा। जिले में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली ने लोगों को चौंका दिया। मौसम बदलने से जहां तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं ने कई जगह परेशानी भी खड़ी कर दी। आंधी का असर कोयला परिवहन पर भी देखने को मिला। पवन टॉकीज से दुरपा रोड के पास खदान से कोयला लेकर प्लांट जा रही एक मालगाड़ी को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। चलती ट्रेन में कोयले को ढकने के लिए लगाया गया तिरपाल तेज हवा के कारण उड़कर फट गया और ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) तार व खंभे में जा फंसा। इससे शॉर्ट सर्किट और बड़े हादसे का खतरा पैदा हो गया था।
स्थिति को भांपते हुए मालगाड़ी के चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी और अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ओएचई लाइन में फंसे तिरपाल को हटाया गया। इसके बाद रेल परिचालन सामान्य किया गया और मालगाड़ी को रवाना किया गया। तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़-पौधे गिर गए और बिजली के खंभों में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं भी सामने आईं। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विभाग ने पहले ही जिले में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मैनपावर सप्लाई घोटाला: हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, अनवर ढेबर की जमानत खारिज

May 15, 2026

ऑपरेशन तलाश: बिलासपुर पुलिस ने 648 गुमशुदा लोगों को ढूंढ निकाला, 69 नाबालिग सुरक्षित बरामद

May 5, 2026

भैंस तस्करी का भंडाफोड़: 15 भैंसों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिकअप जब्त

May 4, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जल संकट के बीच प्रशासन सक्रिय, खराब हैंडपंपों की मरम्मत अभियान तेज
  • विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 : ग्रामीण समृद्धि की नई इबारत लिखेगा नया कानून
  • महतारी वंदन योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर : गंडाय वडडे बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती और कलेक्टर ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण
  • सुशासन तिहार- ’शासन की योजनाओं से जरूरतमंदों को मिल रहा आजीविका का संबल’

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.