Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ऊर्जा क्रांति में महिलाओं की भागीदारी: छत्तीसगढ़ की ‘द्वीप्ति योजना’ बनेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई ताकत

May 15, 2026

वाटरशेड योजना से बदली तस्वीर : 1.5 एकड़ में सब्जी उत्पादन कर किसान छबी लाल बने आत्मनिर्भर

May 15, 2026

पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच गरियाबंद प्रशासन सख्त, दोपहिया में ₹300 और चारपहिया में ₹1000 तक ही मिलेगा ईंधन

May 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 15
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती और कलेक्टर ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण
रायपुर

माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती और कलेक्टर ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

Author AuthorBy Author AuthorMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

अतिक्रमण हटाने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती एवं जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम रनपुर का दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शासकीय संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि ग्राम स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और गांव को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं आदर्श बनाने में सहयोग करने की अपील की।
स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाकर बच्चों के लिए बनेगा बेहतर वातावरण
निरीक्षण की शुरुआत रनपुर हाईस्कूल परिसर से हुई। कलेक्टर ने विद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने हेतु अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पर्याप्त भूमि सुरक्षित होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और खेल मैदान की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।
बाजारडांड को व्यवस्थित करने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश
कलेक्टर ने ग्राम के बाजारडांड का निरीक्षण किया, जहां ग्रामीणों ने अतिक्रमण के कारण बाजार क्षेत्र संकरा होने और आवागमन में परेशानी की जानकारी दी। इस पर उन्होंने ग्राम पंचायत को आपसी सहमति से अतिक्रमण हटाने की पहल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बाजार परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित करने, पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों से मासिक किराया नियमित रूप से वसूलने तथा उस आय का उपयोग विकास कार्यों में करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम को बाजार क्षेत्र का सीमांकन कर बाजार लगाने के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करने को कहा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाओं की समीक्षा
कलेक्टर श्री व्यास ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ओपीडी, आईपीडी, दवा वितरण, उपलब्ध उपकरण, स्टोर रूम, पीएनसी कक्ष तथा पुरुष एवं महिला वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सकों को अस्पताल परिसर में निवास कर पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ सेवाएं देने के निर्देश भी दिए।
पशु औषधालय और आयुर्वेदिक केंद्र का भी किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान पशु औषधालय में पशुओं के उपचार, दवा वितरण, टीकाकरण एवं बधियाकरण की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात आयुर्वेद औषधालय का निरीक्षण कर ओपीडी, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ उपस्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सरपंच, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

ऊर्जा क्रांति में महिलाओं की भागीदारी: छत्तीसगढ़ की ‘द्वीप्ति योजना’ बनेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई ताकत

May 15, 2026

वाटरशेड योजना से बदली तस्वीर : 1.5 एकड़ में सब्जी उत्पादन कर किसान छबी लाल बने आत्मनिर्भर

May 15, 2026

पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच गरियाबंद प्रशासन सख्त, दोपहिया में ₹300 और चारपहिया में ₹1000 तक ही मिलेगा ईंधन

May 15, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ऊर्जा क्रांति में महिलाओं की भागीदारी: छत्तीसगढ़ की ‘द्वीप्ति योजना’ बनेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई ताकत
  • वाटरशेड योजना से बदली तस्वीर : 1.5 एकड़ में सब्जी उत्पादन कर किसान छबी लाल बने आत्मनिर्भर
  • पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच गरियाबंद प्रशासन सख्त, दोपहिया में ₹300 और चारपहिया में ₹1000 तक ही मिलेगा ईंधन
  • बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से बदलेगी सिंचाई की तस्वीर, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ
  • सुरक्षित मातृत्व की मजबूत ढाल बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बीजापुर की निशा पटेल ने साझा की बदलाव की कहानी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.