Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जल जीवन मिशन से बदली जनकपुर की तस्वीर: अब हर घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, महिलाओं को मिली बड़ी राहत

May 26, 2026

मनरेगा की जल क्रांति से बदली खैरदामर पारा की तस्वीर, सिंचाई कूप से किसानों की आय में कई गुना वृद्धि

May 26, 2026

’उन्नत बकरा पालन के लिए देवमती पैकरा को मिली 4 हजार रुपये की सहायता राशि’

May 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कृषि विभाग की योजना बनी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत, हिरादेवी साहू ने मिनी राइस मिल से बदली तस्वीर
छत्तीसगढ़

कृषि विभाग की योजना बनी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत, हिरादेवी साहू ने मिनी राइस मिल से बदली तस्वीर

Author AuthorBy Author AuthorMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-धमतरी ।धमतरी जिले के ग्राम भोंठाडीह की निवासी श्रीमती हिरादेवी साहू आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल बनकर उभरी हैं। कृषि को जीवन का आधार मानने वाली हिरादेवी साहू वर्षों से पारंपरिक खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के बल पर अपने जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है। कृषि विभाग की योजना के अंतर्गत स्थापित मिनी राइस मिल ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि पूरे गांव के किसानों के लिए भी नई सुविधा और अवसरों के द्वार खोले हैं।
पूर्व में हिरादेवी साहू को अपने खेत में उत्पादित धान की कुटाई एवं प्रसंस्करण के लिए दूरस्थ मिलों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे परिवहन में अतिरिक्त खर्च, समय की हानि तथा कई बार धान की गुणवत्ता प्रभावित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण क्षेत्र में छोटी मात्रा में धान ले जाने वाले किसानों के लिए यह प्रक्रिया और भी कठिन थी। इन परिस्थितियों में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना उनके लिए आशा की किरण बनकर सामने आई।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्होंने अपने गांव में मिनी राइस मिल की स्थापना की। इस पहल ने उनके कार्य को नई दिशा दी। अब वे अपने खेत में उत्पादित धान का स्थानीय स्तर पर ही प्रसंस्करण कर रही हैं। इससे न केवल समय और परिवहन लागत में कमी आई है, बल्कि धान की गुणवत्ता भी बेहतर बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर त्वरित प्रसंस्करण होने से उत्पाद का बाजार मूल्य भी बेहतर प्राप्त होने लगा है।
मिनी राइस मिल स्थापित होने के बाद हिरादेवी साहू केवल स्वयं तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने आसपास के किसानों को भी अपनी मिल की सुविधा उपलब्ध करानी शुरू की। अब ग्राम एवं आसपास के किसान कम खर्च और कम समय में धान की कुटाई करा पा रहे हैं। इससे किसानों को सुविधा मिलने के साथ-साथ हिरादेवी साहू को अतिरिक्त आय का स्थायी स्रोत भी प्राप्त हुआ है। उनकी इस पहल से गांव में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
हिरादेवी साहू बताती हैं कि शासन की योजनाओं ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की। वे अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी स्वरोजगार एवं कृषि आधारित उद्यम अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि यदि योजनाओं का लाभ सही पात्र तक पहुंचे और उसमें परिश्रम का समावेश हो, तो ग्रामीण क्षेत्र में भी आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार तैयार किया जा सकता है।
आज हिरादेवी साहू की मिनी राइस मिल केवल एक मशीन नहीं, बल्कि गांव की प्रगति, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की भावना का जीवंत प्रतीक बन चुकी है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सुशासन तिहार बना दिव्यांगों के लिए सहारा, ट्राइसाइकिल मिलने से बदली खोमीन कल्लो की जिंदगी

May 26, 2026

आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड हादसे का शिकार, चालक की मौत, कंडक्टर गंभीर

May 26, 2026

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: कांकेर में हीट स्ट्रोक से 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत, वन्यजीवों पर बढ़ा संकट

May 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जल जीवन मिशन से बदली जनकपुर की तस्वीर: अब हर घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, महिलाओं को मिली बड़ी राहत
  • मनरेगा की जल क्रांति से बदली खैरदामर पारा की तस्वीर, सिंचाई कूप से किसानों की आय में कई गुना वृद्धि
  • ’उन्नत बकरा पालन के लिए देवमती पैकरा को मिली 4 हजार रुपये की सहायता राशि’
  • ’5 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलने पर जताई खुशी, ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने की अपील’
  • पीएम जनमन योजना की समीक्षा: राज्यपाल रमेन डेका ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश, कहा- विशेष पिछड़ी जनजातियों तक प्राथमिकता से पहुंचे योजनाओं का लाभ

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.