Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मनरेगा की जल क्रांति से बदली खैरदामर पारा की तस्वीर, सिंचाई कूप से किसानों की आय में कई गुना वृद्धि
रायपुर

मनरेगा की जल क्रांति से बदली खैरदामर पारा की तस्वीर, सिंचाई कूप से किसानों की आय में कई गुना वृद्धि

Author AuthorBy Author AuthorMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

अब सालभर हो रही खेती, सब्जी उत्पादन से किसान देवकी प्रसाद यादव हर महीने कमा रहे 15 हजार रुपये तक

panchayattantra24.-रायपुर । प्रदेश में मनरेगा के तहत किए जा रहे जल संरक्षण एवं सिंचाई विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव की नई इबारत लिख रहे हैं। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चेरा स्थित खैरदामर पारा में निर्मित सामुदायिक सिंचाई कूप किसानों के लिए नई उम्मीद और समृद्धि का माध्यम बनकर उभरा है। इस योजना ने खेती को वर्षा आधारित व्यवस्था से निकालकर स्थायी सिंचाई व्यवस्था से जोड़ दिया है, जिससे किसानों की आय और उत्पादन क्षमता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
पहले गांव के किसान बारिश पर निर्भर होकर सीमित खेती कर पाते थे। सिंचाई सुविधा के अभाव में रबी फसलों का उत्पादन प्रभावित होता था और गर्मी के मौसम में अधिकांश खेत खाली पड़े रहते थे। लेकिन मनरेगा अंतर्गत निर्मित सामुदायिक सिंचाई कूप ने खेती की तस्वीर बदल दी है। अब किसान खरीफ के साथ-साथ रबी एवं सब्जी फसलों की भी खेती कर रहे हैं। धान, मक्का, सावां और अरहर के अलावा गेहूं, चना, सरसों तथा विभिन्न सब्जियों का उत्पादन बढ़ने से किसानों को बेहतर आमदनी मिल रही है।
गांव के किसानों का कहना है कि सिंचाई सुविधा मिलने से जल संरक्षण के महत्व को समझने का अवसर मिला है। पानी के बेहतर उपयोग से खेती का रकबा बढ़ा है और अब पूरे वर्ष कृषि कार्य संभव हो सका है। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती लाभकारी व्यवसाय के रूप में उभर रही है।
इसी गांव के प्रगतिशील किसान श्री देवकी प्रसाद यादव ने सामुदायिक सिंचाई कूप का लाभ लेकर बरबटी और भिंडी की खेती शुरू की। उन्होंने मात्र एक माह में लगभग 15 हजार रुपये की आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। इस अतिरिक्त आमदनी से वे परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की जरूरतों एवं उपचार जैसे आवश्यक खर्च आसानी से पूरा कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि पहले खेती केवल गुजारे का साधन थी, लेकिन अब यह सम्मानजनक आय का माध्यम बन गई है।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में मनरेगा के तहत जल संरक्षण एवं सिंचाई से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4.43 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सामुदायिक सिंचाई कूप से किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिली है। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान 748 मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ, जिससे स्थानीय श्रमिकों को भी आजीविका का अवसर प्राप्त हुआ।
मनरेगा के माध्यम से तैयार हो रही ऐसी सामुदायिक परिसंपत्तियां अब ग्रामीण विकास, कृषि उत्पादकता वृद्धि और किसानों की आर्थिक आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बनती जा रही हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.