Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » लखपति दीदी’ बनीं उमा-खेती, मत्स्य पालन और चना-चाट व्यवसाय से हासिल की आर्थिक आत्मनिर्भरता
रायपुर

लखपति दीदी’ बनीं उमा-खेती, मत्स्य पालन और चना-चाट व्यवसाय से हासिल की आर्थिक आत्मनिर्भरता

Author AuthorBy Author AuthorMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही नई पहचान

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। बलरामपुर जिले के ग्राम महाराजगंज की निवासी श्रीमती उमा सिंह इसका सशक्त उदाहरण हैं, जिन्होंने समूह से मिले सहयोग के बल पर खेती, मत्स्य पालन और छोटे व्यवसाय को अपनाकर आर्थिक रूप से मजबूत पहचान बनाई है। आज गांव में वे “लखपति दीदी” के नाम से जानी जा रही हैं।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत गुलाब महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती उमा सिंह को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश कोष और बैंक लिंकेज के माध्यम से कुल 85 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। श्रीमती उमा ने इस राशि का उपयोग बहुआयामी आजीविका गतिविधियों में किया। उन्होंने 2.5 एकड़ भूमि में धान तथा 1.5 एकड़ में मक्का की खेती शुरू की। साथ ही अपनी डबरी में मछली बीज डालकर मत्स्य पालन का कार्य भी प्रारंभ किया। खेती और मत्स्य पालन के अलावा उन्होंने अतिरिक्त आय के लिए महाराजगंज चौक में चना-चाट की दुकान भी शुरू की, जो आज उनके परिवार की नियमित आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन चुकी है।
मेहनत और बेहतर प्रबंधन के बल पर श्रीमती उमा ने इस वर्ष धान बिक्री से 1 लाख 42 हजार रुपये, मक्का उत्पादन से 16 हजार रुपये तथा मत्स्य पालन से 20 हजार रुपये की आय अर्जित की। विभिन्न आजीविका गतिविधियों से मिली इस सफलता ने उन्हें गांव में एक नई पहचान दिलाई है। श्रीमती उमा सिंह की उपलब्धि अब क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है। उनकी सफलता से प्रभावित होकर आसपास के गांवों की कई महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन और सूक्ष्म व्यवसाय की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है। उमा सिंह जैसी महिलाएं यह साबित कर रही हैं कि सामूहिक सहयोग, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.