panchayattantra24.-रायपुर। नीट पेपर लीक और 21 जून की परीक्षा के लिए वायुसेना के इस्तेमाल की खबरों पर मामले में पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह और मानव संसाधन मंत्रालय पर बड़ा हमला किया है। आज सवेरे दिल्ली जाने से पहले अपने एक्स पोस्ट में बघेल ने कहा कि भारत सरकार ने मान लिया है कि गृह मंत्रालय निकम्मा है। यहां कि पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं। सेना का उपयोग देश की सुरक्षा के लिए है। समस्या मंत्रालय में हैं और समाधान कहीं और ढूंढ रहे हैं। एनटीए डायरेक्टर के कारण पेपर लीक हुआ लेकिन उसे प्रमुख सचिव बना कर रखा हुए हैं।
बाबा के साथ धोखा किया हाईकमान ने : भाजपा दूसरी ओर भाजपा ने भी एक्स पोस्ट किया है। कर्नाटक में शिवकुमार को सीएम बनाने के फैसले पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने कहा – टीएस बाबा के साथ धोखा हुआ है। हाईकमान ने बाबा के साथ बड़ा धोखा किया है। बता दें कि पिछली कांग्रेस सरकार में ढाई ढाई साल के फार्मूले के तहत बाबा को सीएम बनाने का फैसला किया गया था जो लागू नहीं किया गया। इस पर बघेल ने कहा कि भाजपा भ्रम फैला रही है। हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी उसे निभाया। मुझे ढाई साल का कोई निर्देश नहीं मिला। और मैंने पहले भी कहा था कि हाईकमान जिस दिन कहेगा मैं इस्तीफा दे दूंगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
