panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा. नगर पंचायत बनने के बाद बम्हनीडीह में पहली बार अध्यक्ष और 15 पार्षद पद के लिए चुनाव हो रहा है. 1 जून को 4,300 मतदाना वोट डालेंगे. कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं. विकास के दावों के बीच मतदाताओं को साधने के लिए शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे. साथ ही भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे.
पूर्व मंत्री जय सिंह ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को वोट करने की अपील की
कांग्रेस से सक्ति और जांजगीर जिला के 5 विधायकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने भी चुनाव प्रचार किया। पूर्व मंत्री जय सिंग अग्रवाल ने मतदाताओं को रिझाने के लिए रात में सामाजिक बैठक लेकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीताने की अपील की. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए डबल इंजन होने के बाद भी देश मे बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और आतंक का माहौल होने का आरोप लगाया और कहा कि रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल की तुलना में साय सरकार के ढाई साल में भ्रष्टाचार चरम पर है.
BJP ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को बनाया चुनाव प्रभारी
बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को चुनाव प्रभारी बनाया है. गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार को बम्हनीडीह आएंगे. वह बम्हनीडीह बाजार चौक में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे. साथ ही बम्हनीडीह मे बीजेपी के अध्यक्ष और पार्षदों जीतने के बाद किस तरह विकास होगा. उसकी रूप रेखा जनता के बीच घोषणा पत्र के रूप मे रखेंगे.
कांग्रेस पर गुरु खुशवंत साहेब ने साधा निशाना
गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेसियो ने हमेशा ही संतो का अपमान किया है और एक वर्ग विशेष पर ही राजनीति की है. बम्हनीडीह में जनता जगतगुरु राम भद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेताओं को सबक सिखाएगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
