Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुशासन तिहार 2026 : बैगा अंचल आमाडोब में प्रशासन की दस्तक, वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की जगी उम्मीद

May 29, 2026

कबीरधाम जिले के 33 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

May 29, 2026

छत्तीसगढ़ में मैंगों टूरिज्म की है अपार संभावनाएं – रमेन डेका

May 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » 400 ग्रामीणों को मिला वनाधिकार पत्र, धर्माराम के सुशासन शिविर में उमड़ी भीड़
रायपुर

400 ग्रामीणों को मिला वनाधिकार पत्र, धर्माराम के सुशासन शिविर में उमड़ी भीड़

Author AuthorBy Author AuthorMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

धर्माराम के सुशासन शिविर में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित
समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का मंच

panchayattantra24.-रायपुर। बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम पंचायत धर्माराम में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और विश्वास का बड़ा केंद्र बनकर सामने आया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत सैकड़ों हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान 400 ग्रामीणों को वनाधिकार पत्र वितरित किए गए। वनाधिकार पत्र मिलते ही हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री पूर्णिमा तेलम, जनपद सदस्य, सरपंचगण, एसडीएम श्री भूपेंद्र गावरे, जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आसपास की 10 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे और अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के सामने रखीं।
19 विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
जनसमस्या निवारण शिविर में 19 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। यहां ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और आवेदन प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध निराकरण का भरोसा दिलाया।
हितग्राहियों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। कृषि विभाग ने 8 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और 7 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों में 2 को श्रवण यंत्र, 4 वॉकिंग स्टिक और 1 बैसाखी वितरित की गई। वहीं एसबीआई आरसेटी द्वारा 10 युवाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
वनाधिकार पत्र से बढ़ा भरोसा
शिविर का सबसे महत्वपूर्ण क्षण 400 ग्रामीणों को वनाधिकार पत्र वितरण रहा। इससे ग्रामीणों में अपने अधिकारों के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। हितग्राहियों ने कहा कि वर्षों से प्रतीक्षित अधिकार मिलने से उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास बढ़ा है।
289 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण का आश्वासन
शिविर में कुल 289 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं और मांगें शामिल थीं। अधिकारियों ने सभी आवेदनों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
गांव तक पहुंच रहा सुशासन
ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है। इससे लोगों को राहत मिल रही है और शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सुशासन तिहार 2026 : बैगा अंचल आमाडोब में प्रशासन की दस्तक, वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की जगी उम्मीद

May 29, 2026

कबीरधाम जिले के 33 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

May 29, 2026

छत्तीसगढ़ में मैंगों टूरिज्म की है अपार संभावनाएं – रमेन डेका

May 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सुशासन तिहार 2026 : बैगा अंचल आमाडोब में प्रशासन की दस्तक, वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की जगी उम्मीद
  • कबीरधाम जिले के 33 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
  • छत्तीसगढ़ में मैंगों टूरिज्म की है अपार संभावनाएं – रमेन डेका
  • नरेगा से बदल रही मुंगेली के गांवों की तस्वीर
  • 400 ग्रामीणों को मिला वनाधिकार पत्र, धर्माराम के सुशासन शिविर में उमड़ी भीड़

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.