panchayattantra24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। विश्राम सिंह मार्को लंबे समय से अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे थे। बरसात के दिनों में घर टपकता था, दीवारों में सीलन आ जाती थी और परिवार को हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए एक सपना बनकर रह गया था। इसी बीच शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण लेकर आई। योजना के अंतर्गत उन्हें आवास स्वीकृत हुआ और धीरे-धीरे उनका पक्का घर तैयार हो गया। जन समस्या निवारण शिविर आमाडोब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्राम सिंह मार्को को उनके नए पक्के आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
नया घर पाकर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही था। उन्होंने बताया कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। बरसात और अन्य मौसम की परेशानियों से भी उन्हें राहत मिल गई है। विश्राम सिंह मार्को ने कहा कि पहले कच्चे घर में रहना बहुत कठिन था, लेकिन अब पक्का आवास मिलने से उनके परिवार का जीवन बदल गया है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कहानी दर्शाती है कि शासन की योजनाएं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
