Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » हरी खाद से खेती में नई क्रांति: ढैंचा अपनाकर किसान बचा रहे यूरिया, बढ़ा रहे मिट्टी की ताकत
रायपुर

हरी खाद से खेती में नई क्रांति: ढैंचा अपनाकर किसान बचा रहे यूरिया, बढ़ा रहे मिट्टी की ताकत

Author AuthorBy Author AuthorJune 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नाइट्रोजन स्थिरीकरण से बढ़ती है भूमि की उर्वरता, कृषि विभाग दे रहा 50 प्रतिशत अनुदान

panchayattantra24.-​रायपुर। कृषि विभाग द्वारा किसानों को हरी खाद के रूप में ढैंचा (सेसबेनिया) के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ढैंचा एक दलहनी फसल है, जो वायुमंडलीय नाइट्रोजन को भूमि में स्थिर कर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ रासायनिक उर्वरकों, विशेषकर यूरिया पर निर्भरता कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कृषि विभाग ने जिले के प्रचलित धान-गेहूं, धान-चना, धान-सब्जी तथा सोयाबीन आधारित फसल चक्र को ध्यान में रखते हुए किसानों को ढैंचा को हरी खाद के रूप में अपनाने की सलाह दी है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ढैंचा की बुवाई मानसून के प्रारंभ में 25 से 30 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर की दर से की जाती है। बुवाई के लगभग 35 से 40 दिन बाद, जब पौधे 1 से 1.5 मीटर ऊंचाई प्राप्त कर लें तथा फूल आने की प्रारंभिक अवस्था में हों, तब उन्हें ट्रैक्टर चालित डिस्क हैरो, रोटावेटर अथवा मिट्टी पलटने वाले हल की सहायता से खेत में दबाकर मिट्टी में मिला दिया जाता है। इसके बाद खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखने पर लगभग 15 से 20 दिनों में ढैंचा सड़-गलकर मिट्टी में मिल जाता है और उसके पोषक तत्व फसलों के लिए उपलब्ध हो जाते हैं।
ढैंचा के विघटन से भूमि में जैविक कार्बन, नाइट्रोजन तथा अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है। इससे मिट्टी की संरचना में सुधार होता है, जलधारण क्षमता बढ़ती है तथा लाभकारी सूक्ष्मजीवों की गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। इसका सकारात्मक प्रभाव आगामी फसलों की वृद्धि एवं उत्पादन पर पड़ता है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार ढैंचा को खेत में मिलाने से प्रति हेक्टेयर लगभग 40 से 60 किलोग्राम नाइट्रोजन उपलब्ध होती है। इतनी नाइट्रोजन प्राप्त करने के लिए सामान्यतः 90 से 130 किलोग्राम यूरिया की आवश्यकता पड़ती है। इस प्रकार ढैंचा के उपयोग से प्रति हेक्टेयर लगभग 2 से 3 बोरी यूरिया की बचत संभव है।
ढैंचा हरी खाद के रूप में अपेक्षाकृत कम लागत वाला, पर्यावरण अनुकूल तथा मिट्टी की सेहत सुधारने वाला विकल्प है। यह जैविक कार्बन एवं लाभकारी सूक्ष्मजीवों की गतिविधियों को बढ़ाता है, जबकि रासायनिक यूरिया के अधिक उपयोग से दीर्घकाल में मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हो सकती है तथा पर्यावरण प्रदूषण की संभावना भी बढ़ जाती है। धैचा के नियमित उपयोग से खेती की लागत कम करने के साथ-साथ टिकाऊ कृषि को बढ़ावा मिलता है।
कृषि विभाग द्वारा हरी खाद के रूप में ढैंचा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कुल लागत राशि पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इच्छुक किसान बीज प्रक्रिया केंद्र, बीज निगम कार्यालय, कौरिनभाठा, राजनांदगांव से ढैंचा बीज प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाते हुए ढैंचा जैसी हरी खादों का अधिकाधिक उपयोग करें, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो तथा कृषि उत्पादन को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।
जिले में प्रचलित विभिन्न फसल चक्रों में ढैंचा को हरी खाद के रूप में अपनाने से प्रति हेक्टेयर 40 से 60 किलोग्राम नाइट्रोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है तथा 2 से 3 बोरी यूरिया की बचत संभव है। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मानसून प्रारंभ होते ही धैचा की बुवाई करें, 35 से 40 दिन की अवस्था में फूल आने से पूर्व इसे मिट्टी में मिला दें तथा 15 से 20 दिन बाद मुख्य फसल की बुवाई अथवा रोपाई करें। इससे भूमि की उर्वरता में वृद्धि होगी और बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.