panchayattantra24.- पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने सड़क किनारे बिक रही देशी आम और जामुन खरीदी। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, गांव के फलों में अपनत्व और स्नेह की मिठास होती है…आज वनांचल प्रवास के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से देशी आम और जामुन खरीदकर उनके श्रम का सम्मान किया। वहीं समीप में निर्माणाधीन आवास कार्य स्थल पर महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों से मुलाकात कर सेंट्रिंग प्लेट लगाने और निकालने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
यह देखकर गर्व की अनुभूति हुई कि हमारी मातृशक्ति आज केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि निर्माण कार्यों जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी अपनी मेहनत, दक्षता और आत्मविश्वास से नई मिसाल कायम कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
