panchayattantra24.-बलौदाबाजार। जिले की शराब दुकानों में चल रहे कथित गोरखधंधे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम संडी में मंगलवार 9 जून की देर रात ग्रामीणों ने ऐसा खुलासा किया, जिसने आबकारी विभाग और शराब कारोबार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने शराब दुकान के पास दो युवकों को झोले में शराब ले जाते हुए पकड़ लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने जो बताया, उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। युवकों ने बताया कि वे शराब दुकान के सेल्समैन सूरज टंडन के घर से शराब लेकर आ रहे हैं और इसे दुकान में रखा जाना था।
इसके बाद ग्रामीण सीधे सेल्समैन के घर पहुंच गए। वहां जो नजारा दिखाई दिया, उसने सभी को चौंका दिया। घर के आसपास बड़ी मात्रा में खाली शराब की बोतलें, ब्रांडेड स्टीकर, ढक्कन और शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान पड़ा मिला। देखते ही देखते गांव में चर्चा फैल गई कि कहीं लंबे समय से नकली या मिलावटी शराब तैयार कर ग्राहकों तक तो नहीं पहुंचाई जा रही थी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
