Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुरुम उत्खनन और अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 9 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप

June 13, 2026

सुशासन तिहार बना उम्मीद की नई राह: 85% दिव्यांग मनुराज को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, अब शिक्षा और आत्मनिर्भरता के सपनों को मिलेगी उड़ान

June 13, 2026

महक की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 13
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » परिक्रमा पथ परियोजना पर विवाद: 11 किसानों की जमीन अधिग्रहण पर बवाल, भू-माफियाओ की सक्रियता ने बढ़ाई हलचल, किसानों ने जांच न होने पर हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी
छत्तीसगढ़

परिक्रमा पथ परियोजना पर विवाद: 11 किसानों की जमीन अधिग्रहण पर बवाल, भू-माफियाओ की सक्रियता ने बढ़ाई हलचल, किसानों ने जांच न होने पर हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

Author AuthorBy Author AuthorJune 13, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में प्रस्तावित परिक्रमा पथ परियोजना अब बड़े विवाद का रूप लेती जा रही है। 8 किलोमीटर लंबे परिक्रमा पथ के लिए 11 किसानों की निजी भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू होते ही प्रभावित किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों का आरोप है कि जहां सरकारी और राजस्व भूमि उपलब्ध है, वहां निजी जमीन खरीदने की जरूरत समझ से परे है। यही वजह है कि अब पूरे मामले में भू-माफिया और भूमि कारोबारियों की भूमिका की जांच की मांग भी तेज हो गई है।
प्रभावित किसानों का दावा
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, ग्राम छिरपानी के 11 भू-स्वामियों की जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा गया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कई प्रभावित किसानों का दावा है कि उन्हें न तो परियोजना का पूरा नक्शा दिखाया गया और न ही यह बताया गया कि उनकी जमीन का कौन-सा हिस्सा परियोजना में लिया जाएगा।
किसानों का बड़ा आरोप
किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की बजाय कुछ निजी लोग और कथित जमीन कारोबारी उनसे संपर्क कर रहे हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है। विवाद का सबसे बड़ा कारण यह है कि प्रशासन जिस परिक्रमा पथ को धार्मिक स्थलों को जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना बता रहा है, उसके रूट और तकनीकी औचित्य को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
किसानों का कहना है कि मौजूदा पहुंच मार्गों का उन्नयन कर और उपलब्ध शासकीय भूमि का उपयोग कर परियोजना को पूरा किया जा सकता है। यदि ऐसा संभव है तो करोड़ों रुपये के मुआवजे और निजी भूमि खरीद की जरूरत क्यों पड़ रही है?
प्रभावित किसान फ़हीम अख़्तर का आरोप है कि कहीं यह पूरा खेल चुनिंदा लोगों को भारी मुआवजा दिलाने और जमीनों का मूल्य बढ़ाने के उद्देश्य से तो नहीं रचा गया। हालांकि इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन किसानों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए भू-माफियाओं की संभावित भूमिका की पड़ताल कराने की मांग उठाई है।
किसानों ने दी चेतावनी
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकारी भूमि उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, तब निजी भूमि खरीदने पर इतना जोर क्यों है? क्या यह वास्तव में धार्मिक पर्यटन विकास की परियोजना है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी हुई है?
किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और परियोजना से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किए गए, तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। ऐसे में परिक्रमा पथ परियोजना अब विकास से ज्यादा पारदर्शिता और जवाबदेही की परीक्षा बनती जा रही है।
अब तक सामने नहीं आए जिम्मेदार अधिकारी
इस पूरे मामले में सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी खुलकर सामने आकर परियोजना के रूट चयन, निजी भूमि खरीद की आवश्यकता और किसानों की आपत्तियों पर स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है। ऐसे में पारदर्शिता बनाए रखने और जनविश्वास कायम रखने के लिए प्रशासन को चाहिए कि परियोजना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि मार्ग चयन किन तकनीकी आधारों पर किया गया है और कहीं परियोजना की आड़ में किसी व्यक्ति या समूह को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास तो नहीं हुआ।
प्रभावित किसानों का क्या कहना है
डोंगरगढ़ जैसे धार्मिक नगर में विकास कार्यों पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है, लेकिन समय रहते तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया गया तो यह विवाद और गहरा सकता है। प्रभावित किसानों का भी कहना है कि जांच के माध्यम से ही यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि देश में चर्चा का विषय बने भारतमाला परियोजना जैसे कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की पुनरावृत्ति डोंगरगढ़ में न हो।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मनरेगा कार्यस्थल पर वज्रपात का कहर: कांकेर में 2 मजदूरों की मौत, 5 घायल, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे श्रमिक

June 12, 2026

रायगढ़ में मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर पर कार्रवाई, 5 हजार रुपये का जुर्माना

June 11, 2026

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना : 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा, 20 जून तक भरें आवेदन

June 11, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुरुम उत्खनन और अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 9 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप
  • सुशासन तिहार बना उम्मीद की नई राह: 85% दिव्यांग मनुराज को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, अब शिक्षा और आत्मनिर्भरता के सपनों को मिलेगी उड़ान
  • महक की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • बैगा बसाहट कोहकाझोरी में पेयजल संकट खत्म, नए हैंडपंप से 40 से अधिक ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ
  • ग्रीष्मकालीन उड़द की खेती बनी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम, एक वर्ष में रकबा चार गुना बढ़ा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.