panchayattantra24.-रायपुर। खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डोंगरगढ़ क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम ने एक हाईवा जब्त किया।
कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर की गई कार्रवाई में हाईवा क्रमांक सीजी 08 बीसी 9633 को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना डोंगरगढ़ के सुपुर्द कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
