Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

June 17, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

June 17, 2026

राज्यपाल डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल

June 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 17
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रेत कारोबार की रंजिश बनी मौत की वजह! कोरिया में भाजपा नेता को जिंदा जलाने का आरोप, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप
सरगुजा

रेत कारोबार की रंजिश बनी मौत की वजह! कोरिया में भाजपा नेता को जिंदा जलाने का आरोप, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

Author AuthorBy Author AuthorJune 17, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-कोरिया। सत्ताधारी दल के नेताओं की बीच रेत का विवाद जिले में मरने-मारने में तब्दील हो चुका है. बीती रात जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में हुई दिल दहला देने वाली घटना में फॉर्च्यूनर गाड़ी को आरोपियों ने पहले टिपर से मारकर क्षतिग्रस्त किया, फिर आग लगा दी. घटना में गाड़ी में सवार भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन अन्य सवार घायल हो गए. हिरासत में लिए गए आरोपी भी भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं.

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात 11 बजे की है. भरत सिंह अपने साथियों के साथ जैसे ही नवगई गांव पहुंचे आरोपियों ने पहले टिपर से फॉर्च्यूनर को कई बार टक्कर मारी, इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. क्षतिग्रस्त वाहन के दरवाजे जाम होने की वजह से शीशा तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे सवारों से आरोपियों ने मारपीट भी की.
घटना में जहां फॉर्च्यूनर में सवार भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है.
घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी रात में ही मौके पर पहुंचे. पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं. बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. आरोपी भी भाजपा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.
घटना के बाद मौके पर पहुंचे बैंकुठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े
बताया जा रहा है कि मामले में मरने वाले भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह आरोपी मनोज त्रिपाठी के बीच दोनों भाजपा नेताओं के बीच रेत को लेकर विवाद था. दोनों भाजपा नेताओं के बीच रेत उत्खनन को लेकर विवाद था. लल्ला सिंह आरोपी मनोज त्रिपाठी 3 अन्य लोगों के साथ मंगलवार की दोपहर आपसी झड़प भी हुई थी, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी.
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में मंगलवार की रात को हुई दिल दहला देने वाली घटना पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरे प्रदेश में रेत का व्यापार भाजपा नेताओं के बीच गैंगवार का कारण बन गया है. कोरिया जिले में हुई घटना में भाजपा नेता ने दूसरे भाजपा नेता और उसके भाई और साथियों को फॉर्च्यूनर में बंदकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला डाला. दरअसल, पूरे प्रदेश में रेत का खूनी खेल चल रहा है. सत्ता के संरक्षण में चल रहा है.
उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े पहले जांजगीर-चांपा जिले में घर में घुसकर दो भाइयों को गोली मार दी जाती है. पूरे प्रदेश में खुलेआम खूनी मंजर चल रहा है रेत के घाटों में. और सरकार सोई हुआ है. सरकार का संरक्षण है. सरकार में बैठे लोग पैसा कमाने के लिए पूरे प्रदेश में रेत के धंधे में खूनी मंजर फैलाए हुए हैं. भयावह स्थिति बनी है. शर्मनाम है. पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है. यह घटनाएं पहली बार नहीं हो रही है, बार-बार घट रही है. लगातार मीडिया और विपक्ष उठा रहा है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग इस तरह की घटनाओं को रोकने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया जवाब
कोरिया जिले में घटित घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि घटना की पूरी जांच होगी. घटना में जो तथ्य आयेंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी. वहीं घटना पर कांग्रेस के बयान को दुर्भाग्यजनक बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश का अपराधीकरण किया. कांग्रेस घटना का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है.
घटना पर कोरिया एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से बदल रही किसानों की तस्वीर, सेलो बोर अनुदान से बढ़ा सिंचित रकबा और आय

June 16, 2026

महज 24 घंटे के भीतर घर बैठे कृषि विभाग ने की त्वरित कार्रवाई खुला बैंक खाता, बना किसान क्रेडिट कार्ड

June 16, 2026

जल जीवन मिशन की सफलता: ग्राम पथरी में 100% घरों तक पहुंचा नल का जल, 92 परिवारों की बदली जिंदगी

June 16, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम
  • राज्यपाल डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल
  • राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ के बीच उच्चस्तरीय बैठक
  • मुख्य सचिव ने टीबी मुक्त छत्तीसगढ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और सुरक्षित मातृत्व अभियान के कार्यों की समीक्षा की

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.