Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » फोटो प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब, विद्यार्थियों ने जाना आत्मनिर्भर भारत का विजन
रायपुर

फोटो प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब, विद्यार्थियों ने जाना आत्मनिर्भर भारत का विजन

Author AuthorBy Author AuthorJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की विकास गाथा से रूबरू हुए हजारों नागरिक

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा जशपुरनगर के जुदेव चौक में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, किसानों एवं आम नागरिकों ने पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में किए गए प्रयासों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ प्रदर्शनी स्थल पहुंचे और विभिन्न छायाचित्रों, सूचना पटलों तथा योजनाओं से संबंधित जानकारियों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी स्थल पर स्थापित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन की उपलब्धियों पर आधारित वृत्तचित्रों को भी रुचिपूर्वक देखा।
कक्षा आठवीं की छात्रा इंद्रमणि सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों को जानने का अवसर मिला। वहीं कक्षा सातवीं की छात्रा सविता साय ने कहा कि प्रदर्शनी से उन्हें विभिन्न योजनाओं एवं राष्ट्रीय उपलब्धियों के बारे में नई और प्रेरणादायक जानकारी प्राप्त हुई।
शिक्षकों ने भी प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को देश के विकास, शासन की योजनाओं और राष्ट्रीय उपलब्धियों से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में उपलब्ध जानकारी विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायक सिद्ध होगी।
प्रदर्शनी में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। आगंतुकों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया अभियान, जनधन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं और आमजन के हित में किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई है।
जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर आगंतुकों को ‘जनमन’ पत्रिका, ‘सुशासन के नवीन आयाम’ सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इन प्रकाशनों के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 16 से 18 जून तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में अधोसंरचना विकास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों और तथ्यात्मक जानकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों और आम नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.