Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में योग क्रांति को मिलेगी नई दिशा: संजय अग्रवाल बने योग आयोग के अध्यक्ष, राज्यभर में योग विस्तार की तैयारियाँ तेज

June 18, 2026

ट्राइबल यूथ हॉस्टल बना यूपीएससी सफलता का नया केंद्र, 13 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स में लहराया परचम

June 18, 2026

पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश,सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन

June 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 18
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जनभागीदारी से मजबूत हुआ टीबी उन्मूलन अभियान, रायगढ़ की 358 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त
रायपुर

जनभागीदारी से मजबूत हुआ टीबी उन्मूलन अभियान, रायगढ़ की 358 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

Author AuthorBy Author AuthorJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

कलेक्टर ने निक्षय मित्रों को किया सम्मानित, उपचाररत टीबी मरीजों को मिल रहा पोषण एवं उपचार सहयोग
जिला स्तरीय क्षय उन्मूलन कार्यकारिणी की अंतर्विभागीय बैठक सम्पन्न

panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय क्षय उन्मूलन कार्यकारिणी की अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्कृष्ट योगदान देने वाले निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केवल शासकीय प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की व्यापक सहभागिता से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे औद्योगिक संस्थानों एवं निक्षय मित्रों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक में बताया गया कि एनटीपीसी लारा, जेपीएल, हिंडालको, अडानी, जिंदल साउथ वेस्ट स्टील, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स, नालवा, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड तथा एसईसीएल सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इन संस्थानों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पंजीकृत उपचारत समस्त टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें नियमित फूड बास्केट, पोषण सहायता एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही लैब तकनीशियनों की व्यवस्था कर जांच एवं उपचार सेवाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।
बैठक में टीबी मरीजों की वर्तमान स्थिति, उपचार सफलता दर, निक्षय पोषण योजना के तहत भुगतान, टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी तथा टीबी मुक्त पंचायत अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि जिले की 550 ग्राम पंचायतों में से 358 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है, जो जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में योग क्रांति को मिलेगी नई दिशा: संजय अग्रवाल बने योग आयोग के अध्यक्ष, राज्यभर में योग विस्तार की तैयारियाँ तेज

June 18, 2026

ट्राइबल यूथ हॉस्टल बना यूपीएससी सफलता का नया केंद्र, 13 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स में लहराया परचम

June 18, 2026

पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश,सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन

June 18, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में योग क्रांति को मिलेगी नई दिशा: संजय अग्रवाल बने योग आयोग के अध्यक्ष, राज्यभर में योग विस्तार की तैयारियाँ तेज
  • ट्राइबल यूथ हॉस्टल बना यूपीएससी सफलता का नया केंद्र, 13 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स में लहराया परचम
  • पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश,सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन
  • निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सुस्त ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : सचिव मुकेश बंसल
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर किया स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.