Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कोरबा में विकास को मिली नई रफ्तार: पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख की डामरीकृत सड़क का निर्माण शुरू, निगम क्षेत्र में 1000 करोड़ के कार्य स्वीकृत

June 22, 2026

सीएसआईडीसी की 161वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले: रायपुर में बनेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क, टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर जोर

June 22, 2026

आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ में बरसी खुशियों की सौगात, पूजा बरेठ ने जीती मारुति स्विफ्ट कार

June 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, June 22
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ में बरसी खुशियों की सौगात, पूजा बरेठ ने जीती मारुति स्विफ्ट कार
रायपुर

आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ में बरसी खुशियों की सौगात, पूजा बरेठ ने जीती मारुति स्विफ्ट कार

Author AuthorBy Author AuthorJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सारंगढ़-बिलाईगढ़ की पूजा बरेठ ने जीती मारुति स्विफ्ट कार
25 जून को आयोजित होगा उपहार वितरण समारोह

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 तथा 31 दिसम्बर 2025 तक मंडल की विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में पंजीयन कर भवन आबंटन प्राप्त करने वाले पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष लक्की ड्रॉ का आयोजन सोमवार को मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

लक्की ड्रॉ कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव तथा आयुक्त  अवनीश शरण की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित की गई, जिसका अवलोकन उपस्थित हितग्राहियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया।

विशेष लक्की ड्रॉ के अंतर्गत मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, होंडा एक्टिवा स्कूटी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, एलईडी टेलीविजन सहित अनेक आकर्षक उपहारों के लिए विजेताओं का चयन किया गया।

ड्रॉ में बम्पर पुरस्कार मारुति स्विफ्ट कार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की पूजा बरेठ ने जीती। उन्होंने अटल विहार योजना, दानसरा में एल.आई.जी. भवन क्रमांक-32 बुक कराया था। होंडा शाइन मोटरसाइकिल कोरबा जिले के रवि प्रकाश राठौर को प्राप्त हुई, जिन्होंने गोकुल नगर, खरमोरा स्थित कमर्शियल-कम-रेजिडेंशियल फ्लैट की दुकान क्रमांक-06 खरीदी है।

होंडा एक्टिवा स्कूटी के विजेता कृष्ण कुमार रहे, जिन्होंने गोकुल नगर, खरमोरा, कोरबा में एम.आई.जी. फ्लैट क्रमांक एफ-302 बुक कराया है। रेफ्रिजरेटर की विजेता श्रीमती सुषमा गुप्ता तथा श्री अरुण कुमार प्रधान रहे। वहीं वाशिंग मशीन के विजेताओं में श्री ओम सोनी और श्रीमती रेणुका घृतलहरे शामिल हैं। एलईडी टेलीविजन के विजेता श्री गजेन्द्र कुमार यादव एवं श्री संजीत कुमार साह रहे।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के दौरान भी प्रतिदिन कूपन आधारित लक्की ड्रॉ आयोजित कर प्रतिभागियों को एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर एवं स्टीम आयरन सहित अनेक आकर्षक उपहार वितरित किए गए थे।

विशेष लक्की ड्रॉ में चयनित विजेताओं को उपहार वितरण समारोह के दौरान सम्मानपूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। यह समारोह 25 जून 2026 को सर्किट हाउस, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगा।

मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने और हितग्राही-केंद्रित योजनाओं के माध्यम से अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

आयुक्त अवनीश शरण ने सभी हितग्राहियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी मंडल की योजनाओं में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कोरबा में विकास को मिली नई रफ्तार: पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख की डामरीकृत सड़क का निर्माण शुरू, निगम क्षेत्र में 1000 करोड़ के कार्य स्वीकृत

June 22, 2026

सीएसआईडीसी की 161वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले: रायपुर में बनेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क, टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर जोर

June 22, 2026

आपातकाल की वर्षगांठ पर भाजपा की बड़ी तैयारी, प्रदेशभर में होंगे सम्मेलन, राजधानी में लोकतंत्र सेनानियों का होगा सम्मान

June 22, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कोरबा में विकास को मिली नई रफ्तार: पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख की डामरीकृत सड़क का निर्माण शुरू, निगम क्षेत्र में 1000 करोड़ के कार्य स्वीकृत
  • सीएसआईडीसी की 161वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले: रायपुर में बनेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क, टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर जोर
  • आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ में बरसी खुशियों की सौगात, पूजा बरेठ ने जीती मारुति स्विफ्ट कार
  • आपातकाल की वर्षगांठ पर भाजपा की बड़ी तैयारी, प्रदेशभर में होंगे सम्मेलन, राजधानी में लोकतंत्र सेनानियों का होगा सम्मान
  • विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षाविद् एवं अधिवक्ता का किया सम्मान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.