ठगों ने 411 लोगों को लगाई 25.56 लाख की चपत

पंचायत तंत्र – रायपुर । राजधानी में साइबर ठगी के लगातार बढ़ रहे केस के बीच पुलिस और बैंक प्रबंधन मिलकर शातिर ठगों के चेन तोडऩे में कामयाब भी हो रहे हैं। पिछले छह महीने के भीतर रायपुर में 411 लोग साइबर ठगों के झांसे में फंसकर 25 लाख 56 हजार 08 सौ रुपये गंवा दिए, लेकिन ठगी के शिकार लोगों के समय रहते पुलिस के पास पहुंचने से खाते को ब्लॉक कर पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये ठगों के हाथ में जाने से बचा लिए।
डिजिटल जमाने में रायपुर समेत पूरे प्रदेश में साइबर अपराध की धार तेज हो गई है। पुलिस और साइबर सेल लगातार जनता को जागरूक करती रही। इसके बावजूद इसके पढ़े-लिखे लोगों के साथ कई अफसर, बड़े घर की महिलाएं तक शातिरों के झांसे में आकर ठगी का शिकार होने से बच नहीं पाए। यही वजह है कि साइबर अपराध के मामले साल दर साल बढ़ रहे हैं। प्रदेश के लोग बाहरी गिरोह के टारगेट में सबसे ऊपर हैं। यहां हर दिन मोबाइल के जरिए औसतन पांच से अधिक आर्थिक अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। साइबर ठगों को पकडऩे के लिए रायपुर पुलिस के पास एकमात्र सहारा ठगों के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करना ही है। साइबर एक्सपर्ट की मदद से सुराग खोजकर 100 से अधिक ठग गिरोहों का पर्दाफाश पुलिस कर चुकी है। पिछले एक साल में ऑनलाइन ठगी के 07 सौ से अधिक मामले अकेले रायपुर में दर्ज हुए हैं। प्रदेश भर में इस साल सबसे ऊंचा आंक?ा साइबर अपराध का ही है।
