Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी

June 23, 2026

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जशपुर में हितग्राहियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव

June 23, 2026

मंत्री रामविचार नेताम ने 13 पशुपालकों को सौंपी दुधारू गायें, कहा -पशुपालन बनेगा आत्मनिर्भर गांवों की सबसे बड़ी ताकत

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना बनी शहरी गरीबों के लिए संजीवनी, 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
रायपुर

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना बनी शहरी गरीबों के लिए संजीवनी, 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

Author AuthorBy Author AuthorJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनामुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना शहरी गरीब एवं स्लम बस्तियों में रहने वाले नागरिकों के लिए प्रभावी स्वास्थ्य सुरक्षा कवच के रूप में उभर रही है। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सूरजपुर जिला के नगर पंचायत जरही में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों ने हजारों जरूरतमंद परिवारों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जरही में अब तक 463 स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 22,495 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। प्रत्येक शिविर में औसतन 49 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। योजना के अंतर्गत 5,635 लैब जांचें की गईं तथा 19,395 मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका।
गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान से बढ़ी स्वास्थ्य सुरक्षा
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत गैर-संचारी एवं गंभीर रोगों की शीघ्र पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में 536 नागरिकों की शुगर जांच की गई, जिनमें 86 मरीज मधुमेह से प्रभावित पाए गए। वहीं 21,603 लोगों का रक्तचाप परीक्षण किया गया, जिसमें 2,144 मरीज उच्च रक्तचाप एवं शुगर संबंधी समस्याओं से ग्रसित पाए गए।
चिन्हित सभी मरीजों को आवश्यक उपचार, निःशुल्क दवाइयां एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया, जिससे रोगों की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान और नियंत्रण संभव हो सका।
घर के पास स्वास्थ्य सुविधा से बढ़ा भरोसा
स्वास्थ्य शिविरों में नागरिकों को रक्तचाप परीक्षण, शुगर जांच, स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक उपचार जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे अस्पतालों तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों में कमी आई है और शहरी गरीब परिवारों को घर के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से सूरजपुर जिले के जरही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत हुई है। यह योजना न केवल लोगों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करा रही है, बल्कि गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी

June 23, 2026

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जशपुर में हितग्राहियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव

June 23, 2026

मंत्री रामविचार नेताम ने 13 पशुपालकों को सौंपी दुधारू गायें, कहा -पशुपालन बनेगा आत्मनिर्भर गांवों की सबसे बड़ी ताकत

June 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
  • नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जशपुर में हितग्राहियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव
  • मंत्री रामविचार नेताम ने 13 पशुपालकों को सौंपी दुधारू गायें, कहा -पशुपालन बनेगा आत्मनिर्भर गांवों की सबसे बड़ी ताकत
  • चावल पापड़ उद्योग से बदली तस्वीर: बिहान से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं, गांव में खड़ा हुआ आजीविका का नया मॉडल
  • साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.