Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं को सौंपे गए ई-ऑटो

June 25, 2026

छत्तीसगढ़ में यात्री बसों की रियल टाइम निगरानी होगी अनिवार्य, 15 दिन में VLTD नहीं लगाने पर कार्रवाई

June 25, 2026

डोंगरगांव को मिला नगर पालिका का दर्जा, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

June 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ‘बिहान’ ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर: संगीता यादव बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, स्वरोजगार से संवर रहा परिवार का भविष्य
रायपुर

‘बिहान’ ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर: संगीता यादव बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, स्वरोजगार से संवर रहा परिवार का भविष्य

Author AuthorBy Author AuthorJune 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

स्व-सहायता समूह से मिला संबल, व्यवसाय शुरू कर बच्चों को दिला रहीं बेहतर शिक्षा

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। प्रदेशभर में हजारों महिलाएं ‘बिहान’ से जुड़कर आजीविका गतिविधियों के माध्यम से सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर हैं।
सरगुजा जिले के सुंदरपुर की श्रीमती संगीता यादव इसकी प्रेरक मिसाल हैं। कभी आर्थिक कठिनाइयों से जूझने वाला उनका परिवार आज स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई पहचान बना चुका है।
आर्थिक चुनौतियों से संघर्ष का सफर
संगीता यादव के पति रूपसाय यादव राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। परिवार में चार बच्चों की शिक्षा और दैनिक जरूरतों की जिम्मेदारी सीमित आय में पूरी करना कठिन था। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण परिवार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था।
‘बिहान’ से मिली नई राह
आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से संगीता यादव स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह के माध्यम से उन्होंने चरणबद्ध तरीके से लगभग एक लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस वित्तीय सहयोग ने उन्हें स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का अवसर प्रदान किया।
स्वरोजगार से बढ़ी आय
प्राप्त ऋण राशि से उन्होंने अपने घर के समीप परचून दुकान शुरू की। इसके साथ ही चना और अंडा विक्रय का कार्य भी आरंभ किया। उनकी मेहनत और लगन के परिणामस्वरूप व्यवसाय में निरंतर वृद्धि हुई और परिवार की आय का स्थायी स्रोत तैयार हो गया।
शिक्षा से संवर रहा बच्चों का भविष्य
व्यवसाय से होने वाली नियमित आय ने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। अब संगीता अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रही हैं। उनका कहना है कि आर्थिक आत्मनिर्भरता ने परिवार को नई दिशा दी है और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने का अवसर प्रदान किया है।
श्रीमती संगीता यादव ने बताया कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।
‘बिहान’ योजना के माध्यम से प्रदेश की हजारों महिलाएं स्वरोजगार, लघु उद्यम, कृषि और अन्य आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को भी मजबूत आधार प्रदान कर रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं को सौंपे गए ई-ऑटो

June 25, 2026

छत्तीसगढ़ में यात्री बसों की रियल टाइम निगरानी होगी अनिवार्य, 15 दिन में VLTD नहीं लगाने पर कार्रवाई

June 25, 2026

डोंगरगांव को मिला नगर पालिका का दर्जा, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

June 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं को सौंपे गए ई-ऑटो
  • छत्तीसगढ़ में यात्री बसों की रियल टाइम निगरानी होगी अनिवार्य, 15 दिन में VLTD नहीं लगाने पर कार्रवाई
  • डोंगरगांव को मिला नगर पालिका का दर्जा, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
  • मंत्री राजेश अग्रवाल ने साझा किए विद्यार्थी जीवन के अनुभव, लक्ष्य तय कर मन लगाकर पढ़ाई करने की दी प्रेरणा
  •  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया सम्मानित, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.