Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे

November 27, 2026

AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

November 27, 2026

स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बीजापुर के जांगला में बिहान महिला चौपाल में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, महतारी वंदन योजना, स्व-सहायता समूह और स्वरोजगार से जुड़ने का किया आह्वान
रायपुर

बीजापुर के जांगला में बिहान महिला चौपाल में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, महतारी वंदन योजना, स्व-सहायता समूह और स्वरोजगार से जुड़ने का किया आह्वान

Author AuthorBy Author AuthorJune 27, 2026Updated:June 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

बीजापुर के जांगला में बिहान महिला चौपाल में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90

panchayattantra24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने बीजापुर प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत जांगला में आयोजित बिहान महिला चौपाल में भाग लेकर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया। इस अवसर पर महिलाओं ने आत्मीय स्वागत किया। चौपाल में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने महिलाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया और कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के समग्र विकास एवं सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
महिलाओं ने साझा किए आत्मनिर्भरता के अनुभव
चौपाल के दौरान बिहान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अपनी आर्थिक गतिविधियों एवं आजीविका के अनुभव साझा किए। महिलाओं ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। समूहों के माध्यम से वे स्वरोजगार अपनाकर अपनी आय बढ़ा रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं।
ग्राम पंचायत कोण्ड्रोजी की एक सक्रिय महिला सदस्य ने समूह की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्व-सहायता समूह द्वारा ईंट निर्माण कार्य से लगभग दो लाख रुपये की आय अर्जित की गई है। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं ने सामूहिक प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
‘हर महिला योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े’ : मंत्री श्रीमती राजवाड़े
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।
उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्व-सहायता समूहों से जुड़ने तथा स्वरोजगार आधारित गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समूहों की सामूहिक शक्ति महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बना रही है।
महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर होगा शुरू
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने महिलाओं को जानकारी दी कि महतारी वंदन योजना का पोर्टल शीघ्र ही पुनः प्रारंभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि जो पात्र महिलाएं अब तक किसी कारणवश योजना से वंचित रह गई हैं, वे पोर्टल खुलते ही अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि पात्र महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करें और कोई भी महिला शासन की इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित न रहे।
सरकार महिलाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। बिहान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महतारी वंदन योजना तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को नई पहचान और नई ऊर्जा मिल रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से गांवों का विकास तेज होगा और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य शीघ्र पूरा होगा।
चौपाल का समापन महिलाओं के साथ संवाद, सुझावों के आदान-प्रदान और शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

November 27, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

November 27, 2026

किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
  • स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
  • किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.