Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

June 29, 2026

घर बैठे मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, समय और धन की हुई बचत; डिजिटल सेवाओं से रोजगार की राह हुई आसान, ग्रामीणों में बढ़ा शासन पर विश्वास

June 29, 2026

पाँच दिवसीय फेम टूर में मैनपाट, सतरेंगा और रामगढ़ महोत्सव का अनुभव ले रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, करोड़ों दर्शकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय वैभव

June 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, June 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मोदी सरकार, विदेश नीति और राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा बोले– “देश को जवाब दें प्रधानमंत्री”
रायपुर

मोदी सरकार, विदेश नीति और राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा बोले– “देश को जवाब दें प्रधानमंत्री”

Author AuthorBy Author AuthorJune 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रायपुर में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश को बताना चाहिए कि वे आखिर किससे नहीं डरते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, हम मोदी से एक लिस्ट चाहते हैं कि आप किससे नहीं डरते। चीन, पाकिस्तान, नेपाल… आखिर किससे नहीं डरते, यह देश को बताइए, तभी आपसे उम्मीद करेंगे। उन्होंने मोदी, सरकार और आरएसएस को कायर कहा। राम मंदिर में चोरी मामले में खेड़ा ने कहा, अयोध्या की लूट तो झांकी है, मथुरा काशी लूटना बाकी है।
चीन को लाल आंख दिखाने का दावा अब खोखला
खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा जिस चीन को लाल आंख दिखाने की बात कहकर सत्ता में आई थी, आज उसी चीन का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चीन खुलकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) का समर्थन कर रहा है और केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल साबित हुई है।
मोदी सरकार विवाद पैदा कर रही
कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर विवाद खड़े कर रही है, ताकि जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके। स्मार्ट मीटर, रेत माफिया, महंगाई, बेरोजगारी और छात्रों की समस्याएं जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान शुरू किया है, जिसके जरिए पार्टी देशभर के छात्रों और युवाओं की आवाज उठाएगी।
RSS और धार्मिक मुद्दों पर भी साधा निशाना
पवन खेड़ा ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे बयान समाज में तनाव पैदा करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि बुलडोजर की कार्रवाई की बात होती है तो क्या वही कार्रवाई सभी पर समान रूप से लागू होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। क्या मोहन भागवत, PMO के घर पर बुलडोजर चलेगा?
महंगाई और विदेश दौरों पर सवाल
खेड़ा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के लगातार विदेश दौरों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इन यात्राओं से देश के हित में ठोस परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं।
मीडिया की भूमिका पर टिप्पणी
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का मीडिया निष्पक्ष माना जाता है। राष्ट्रीय मीडिया को भी निष्पक्ष पत्रकारिता से सीख लेनी चाहिए। मीडिया का दायित्व सत्ता से सवाल पूछना और जनता के मुद्दों को प्रमुखता देना है। प्रेसवार्ता के दौरान पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कई सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में जनता, छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन और अभियान चलाएगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

June 29, 2026

घर बैठे मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, समय और धन की हुई बचत; डिजिटल सेवाओं से रोजगार की राह हुई आसान, ग्रामीणों में बढ़ा शासन पर विश्वास

June 29, 2026

पाँच दिवसीय फेम टूर में मैनपाट, सतरेंगा और रामगढ़ महोत्सव का अनुभव ले रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, करोड़ों दर्शकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय वैभव

June 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत
  • घर बैठे मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, समय और धन की हुई बचत; डिजिटल सेवाओं से रोजगार की राह हुई आसान, ग्रामीणों में बढ़ा शासन पर विश्वास
  • पाँच दिवसीय फेम टूर में मैनपाट, सतरेंगा और रामगढ़ महोत्सव का अनुभव ले रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, करोड़ों दर्शकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय वैभव
  • दिनदहाड़े दोस्त की निर्मम हत्या: सुबह की मारपीट का दोपहर में लिया बदला, सो रहे हमाल के सिर पर 35 वार, मौके पर मौत
  • CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, बकाया बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.