Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

औद्योगिक सुरक्षा और श्रमिक हितों पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दर्ज

June 30, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज माफियाओं पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 8 क्रेशर और 1 माइंस सील, 10 वाहन जब्त, पांच दिन तक चला अभियान

June 30, 2026

मेहनत, हौसले और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी: जगदलपुर की जलवंतीन लहरे और मृदुला जैन बनीं आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल

June 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जंगल में चल रही अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जंगल में चल रही अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Author AuthorBy Author AuthorJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिलेभर में संचालित “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 जून 2026 को थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम नटवरपुर के जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण स्थल पर दबिश देकर 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम नटवरपुर के जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा, जिन्होंने अपना नाम *फुल सिंह धनवार (25 वर्ष) एवं दुआरू धनवार (40 वर्ष) निवासी ग्राम नटवरपुर, थाना चक्रधरनगर* बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी फुल सिंह धनवार के कब्जे से दो धातु के बर्तनों एवं एक प्लास्टिक जरीकेन में भरी 35 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा आरोपी दुआरू धनवार के कब्जे से एक बड़े ट्यूब में भरी 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 65 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹13,000 है, जब्त की गई। पूछताछ में दोनों आरोपी शराब का निर्माण एवं बिक्री करना स्वीकार किए तथा उसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर थाना चक्रधरनगर में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, प्रधान आरक्षक रविकिशोर साय एवं आरक्षक संदीप कौशिक, चन्द्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं बस्तर मुन्ने के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

June 30, 2026

नारायणपुर के खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर बढ़ा विवाद, दो परिवारों को गांव छोड़ने का दबाव; पुलिस बल तैनात

June 30, 2026

परिक्रमा पथ विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चक्काजाम से थमा ट्रैफिक, प्रशासन ने बदला रूट

June 30, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • औद्योगिक सुरक्षा और श्रमिक हितों पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दर्ज
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज माफियाओं पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 8 क्रेशर और 1 माइंस सील, 10 वाहन जब्त, पांच दिन तक चला अभियान
  • मेहनत, हौसले और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी: जगदलपुर की जलवंतीन लहरे और मृदुला जैन बनीं आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल
  • राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज ने रचा कीर्तिमान, 90% लक्ष्य पूरा कर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला
  • ’उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ जंगली कुत्तों (ढोल) का झुंड’

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.