Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

औद्योगिक सुरक्षा और श्रमिक हितों पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दर्ज

June 30, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज माफियाओं पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 8 क्रेशर और 1 माइंस सील, 10 वाहन जब्त, पांच दिन तक चला अभियान

June 30, 2026

मेहनत, हौसले और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी: जगदलपुर की जलवंतीन लहरे और मृदुला जैन बनीं आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल

June 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं बस्तर मुन्ने के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं बस्तर मुन्ने के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Author AuthorBy Author AuthorJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
????????????????????????????????????
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ भोई ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक विभाग शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे।
उन्होंने बस्तर मुन्ने अभियान की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए विभागों को निर्देश दिए कि हितग्राहियों को प्रदान किए जा रहे योजनाओं के लाभों की जानकारी समय पर पोर्टल में दर्ज की जाए, ताकि योजनाओं की वास्तविक प्रगति पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से डेटा एंट्री में शत-प्रतिशत शुद्धता एवं समयबद्धता बनाए रखने को कहा।
बैठक में जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विकासखंडवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए। सीईओ भोई ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों को लंबित प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करते हुए शीघ्र निराकरण करने और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जंगल में चल रही अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

June 30, 2026

नारायणपुर के खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर बढ़ा विवाद, दो परिवारों को गांव छोड़ने का दबाव; पुलिस बल तैनात

June 30, 2026

परिक्रमा पथ विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चक्काजाम से थमा ट्रैफिक, प्रशासन ने बदला रूट

June 30, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • औद्योगिक सुरक्षा और श्रमिक हितों पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दर्ज
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज माफियाओं पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 8 क्रेशर और 1 माइंस सील, 10 वाहन जब्त, पांच दिन तक चला अभियान
  • मेहनत, हौसले और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी: जगदलपुर की जलवंतीन लहरे और मृदुला जैन बनीं आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल
  • राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज ने रचा कीर्तिमान, 90% लक्ष्य पूरा कर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला
  • ’उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ जंगली कुत्तों (ढोल) का झुंड’

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.