Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिला जेल बेमेतरा का व्यापक निरीक्षण: विधिक सहायता, स्वास्थ्य और पुनर्वास व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, बंदियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं

July 2, 2026

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने छाती में मखाना खेती का किया निरीक्षण

July 2, 2026

समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, July 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही करोड़ों की ड्रग तस्करी पर छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, 48.3 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही करोड़ों की ड्रग तस्करी पर छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, 48.3 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Author AuthorBy Author AuthorJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-गरियाबंद। ओडिशा से कारों में गांजा भरकर महाराष्ट्र ले जा रहे तस्कर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस की नजर से बच नहीं सके। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव पर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 48.300 किलोग्राम गांजा, दो चारपहिया वाहन और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 31.31 लाख रुपये है, जिसमें गांजे की कीमत लगभग 24 लाख रुपये आंकी गई है।
खुटगांव चेक पोस्ट पर हुई कार्रवाई
थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह ने बताया कि 29 और 30 जून 2026 को देवभोग पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटगांव अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा और महाराष्ट्र की ओर से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे संदिग्ध चारपहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।
दो कारों से 48 किलो गांजा बरामद
पहले मामले में कार क्रमांक CG 08 AA 2218 की तलाशी के दौरान उसकी डिक्की में रखी प्लास्टिक की बोरी से 8.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
वहीं दूसरे मामले में मारुति रिट्ज कार क्रमांक MH 51 A 2012 की तलाशी लेने पर वाहन में रखी दो प्लास्टिक की बोरियों से 40.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजे को कार के भीतर इस तरह छिपाकर रखा था कि सामान्य जांच में आसानी से नजर न आए।
3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में जितेंद्र बोलकेकर (41 वर्ष) निवासी नेवरे, जिला दुर्ग, परसू राम पोड़ (35 वर्ष) निवासी ग्राम आरस्ता, जिला सांगली (महाराष्ट्र) तथा पंकज वाघमोडे (34 वर्ष) निवासी कोकलेरू, जिला सांगली (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा, दोनों कारें और चार मोबाइल फोन जब्त कर थाना देवभोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

अपने ही गांव की सड़क को लेकर भाजपा नेता का विरोध, ग्रामीणों संग नेशनल हाईवे 130-सी पर चक्काजाम

July 2, 2026

धमतरी जिले को मिली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात: खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

July 1, 2026

सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं बस्तर मुन्ने के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

June 30, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जिला जेल बेमेतरा का व्यापक निरीक्षण: विधिक सहायता, स्वास्थ्य और पुनर्वास व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, बंदियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं
  • कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने छाती में मखाना खेती का किया निरीक्षण
  • समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • शाला प्रवेशोत्सव से बीजापुर में शिक्षा की नई शुरुआत, 37 बंद स्कूल फिर से हुए आबाद
  • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शुभारंभ, ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.