पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी में कोरोना संक्रमण खतरनाक स्टेज पर पहुंच गया है। रोज 100 के करीब मिल रहे हैं। बावजूद लोगों की लापरवाहियां कम नहीं हो रही हैं। चंद दिनों पहले कलेक्टोरेट के पास आक्सीजोन का लोकार्पण हुआ है, जिसके बाहर बोर्ड लगाया गया है कि मास्क पहनकर ही अंदर जाना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है लेकिन इस पर अमल कराने के लिए ऑक्सीजोन के बाहर गार्ड तैनात नहीं है। लोग मास्क पहनना तो दूर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन नहीं कर रहे हैं आक्सीजोन में मार्निंग वॉक करने वाले बिना मास्क उद्यान में घंटों बिता रहे हैं। बिना मास्क वाकिंग करते कुछ वीडियो और फोटोग्राफ्स मिले हैं। जिला प्रशासन और नगरीय प्रशासन को चाहिए कि ऑक्सीजोन को तत्काल सुरक्षा में लेकर बाहर सुरक्षा गार्ड लगा कर और पूरे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बगैर मास्क लगाए लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाएं। ऑक्सीजोन में हर रोज सैकड़़ों लोग वाकिंग और घूमने के लिए पहुंचते हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
लापरवाही से खतरनाक हुआ कोरोना संक्रमण, आक्सीजोन में बिना मास्क मार्निंग वॉक
पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी में कोरोना संक्रमण खतरनाक स्टेज पर पहुंच गया है। रोज 100 के करीब मिल रहे हैं। बावजूद लोगों की लापरवाहियां कम नहीं हो रही हैं। चंद दिनों पहले कलेक्टोरेट के पास आक्सीजोन का लोकार्पण हुआ है, जिसके बाहर बोर्ड लगाया गया है कि मास्क पहनकर ही अंदर जाना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है लेकिन इस पर अमल कराने के लिए ऑक्सीजोन के बाहर गार्ड तैनात नहीं है। लोग मास्क पहनना तो दूर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन नहीं कर रहे हैं आक्सीजोन में मार्निंग वॉक करने वाले बिना मास्क उद्यान में घंटों बिता रहे हैं। बिना मास्क वाकिंग करते कुछ वीडियो और फोटोग्राफ्स मिले हैं। जिला प्रशासन और नगरीय प्रशासन को चाहिए कि ऑक्सीजोन को तत्काल सुरक्षा में लेकर बाहर सुरक्षा गार्ड लगा कर और पूरे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बगैर मास्क लगाए लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाएं। ऑक्सीजोन में हर रोज सैकड़़ों लोग वाकिंग और घूमने के लिए पहुंचते हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
