Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बदली नारायणपुर की सूरत : उफनते नदी-नाले अब राह के रोड़ा नहीं, विकास को मिली ”सेतु” से नई रफ़्तार

July 8, 2026

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर की घोषणा

July 8, 2026

जल संरक्षण से बदल रही नारायणपुर की तस्वीर: 1.47 करोड़ की तीन जल संरचनाओं से 150 एकड़ खेतों को मिलेगा सालभर पानी

July 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, July 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » समय पर बीज और उर्वरक से बदली खेती की तस्वीर: एमसीबी के किसान बलराम ने कहा- अब खेती की शुरुआत बिना परेशानी के
छत्तीसगढ़

समय पर बीज और उर्वरक से बदली खेती की तस्वीर: एमसीबी के किसान बलराम ने कहा- अब खेती की शुरुआत बिना परेशानी के

Author AuthorBy Author AuthorJuly 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सहकारी समिति बनी खेती की सच्ची साथी, खरीफ की तैयारी हुई आसान

panchayattantra24.-एमसीबी । खरीफ सीजन में समय पर बीज और उर्वरकों की उपलब्धता किसी भी किसान के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता होती है। जब यही सुविधा सही समय पर मिल जाए, तो किसान पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी खेती की शुरुआत करता है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम लालपुर निवासी श्री बलराम के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, चैनपुर शाखा, मनेन्द्रगढ़ से समय पर कृषि आदान मिलने से उनकी खेती की तैयारी बिना किसी बाधा के पूरी हो सकी।
समय पर मिला कृषि आदान, बढ़ा किसान का आत्मविश्वास
समिति के माध्यम से किसान बलराम को 30 किलोग्राम एमटीयू-1156 धान का प्रमाणित बीज, 6 बोरी, नीम लेपित यूरिया, 2 बोतल इफको नैनो डीएपी, 4 बोरी डीएपी तथा 1 बोरी पोटाश उपलब्ध कराया गया। सभी आवश्यक कृषि सामग्री एक ही स्थान पर और समय पर मिलने से उन्होंने खरीफ फसल की बुवाई की तैयारी निर्धारित समय में पूरी कर ली।
अब नहीं होती बीज और खाद की चिंता
किसान बलराम बताते हैं कि पहले खेती के मौसम में बीज और उर्वरकों की व्यवस्था करना काफी कठिन होता था। कई बार अलग-अलग स्थानों पर भटकना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। लेकिन अब सहकारी समिति के माध्यम से सभी आवश्यक कृषि सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इससे खेती समय पर शुरू होती है और बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ जाती है।
सरकारी व्यवस्था ने आसान बनाई खेती की राह
बलराम ने राज्य सरकार एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था वास्तव में किसान हित में एक प्रभावी पहल है। इससे छोटे और सीमांत किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है तथा वे बिना किसी परेशानी के पूरे उत्साह के साथ खेती कर पा रहे हैं।
प्रेरणा बन रही है किसान बलराम की सफलता
किसान बलराम की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि यदि किसानों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध हो जाए, तो वे बेहतर योजना के साथ खेती कर सकते हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक पहुंच रही यह सुविधा न केवल खेती को सरल और व्यवस्थित बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यही प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का आधार बन रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

हरी खाद (ढैंचा) से बदल रही खेती की तस्वीर: महासमुंद में 813 किसान अपना रहे प्राकृतिक खेती का मॉडल

July 8, 2026

मोर गांव मोर पानी अभियान से एमसीबी में जल संरक्षण को मिली नई दिशा

July 8, 2026

इफको नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर, कम मात्रा में अधिक पोषण से बढ़ा किसानों का भरोसा

July 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बदली नारायणपुर की सूरत : उफनते नदी-नाले अब राह के रोड़ा नहीं, विकास को मिली ”सेतु” से नई रफ़्तार
  • संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर की घोषणा
  • जल संरक्षण से बदल रही नारायणपुर की तस्वीर: 1.47 करोड़ की तीन जल संरचनाओं से 150 एकड़ खेतों को मिलेगा सालभर पानी
  • छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, राज्यभर में बनेगा एकीकृत ईवी चार्जिंग नेटवर्क
  • खोटलापल की डबरी बनी समृद्धि का आधार: मनरेगा से खेती, मत्स्य पालन और रोजगार को मिली नई उड़ान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.