Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनआंदोलन, बलरामपुर के वन महोत्सव से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 11, 2026

प्रदेश में पुलिस व्यवस्था का डिजिटल बदलाव: कांकेर में शुरू हुआ छत्तीसगढ़ का पहला क्यूआर कोड आधारित ई-मालखाना, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ

July 11, 2026

बस्तर में रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य, पीएम सूर्य घर योजना से हर साल 18 हजार रुपये की बचत

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, July 11
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रदेश में पुलिस व्यवस्था का डिजिटल बदलाव: कांकेर में शुरू हुआ छत्तीसगढ़ का पहला क्यूआर कोड आधारित ई-मालखाना, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ
रायपुर

प्रदेश में पुलिस व्यवस्था का डिजिटल बदलाव: कांकेर में शुरू हुआ छत्तीसगढ़ का पहला क्यूआर कोड आधारित ई-मालखाना, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ

Author AuthorBy Author AuthorJuly 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नवीन बस सहित चार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
प्रदेश का पहला क्यूआर कोड आधारित डिजिटल ट्रैकिंग मालखाना प्रबंधन
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज कांकेर सिटी कोतवाली थाने में ई-मालखाना का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर जिला पुलिस को प्राप्त एक नवीन बस सहित चार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कांकेर सिटी कोतवाली में स्थापित ई-मालखाना क्यूआर कोड आधारित प्रदेश का पहला थाना है, जहां डिजिटल ट्रैकिंग प्रबंधन प्रणाली को पारदर्शी, आधुनिकीकरण और सुव्यवस्थित ढंग से सरलीकृत किया गया है। उप मुख्यमंत्री साव ने ई-मालखाना के शुभारंभ के बाद जब्तशुदा सामानों की ऑनलाइन ट्रैकिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने जिला पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहतर व्यवस्था बताया।
उप मुख्यमंत्री को पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि ई-मालखाना प्रणाली एक आधुनिक डिजिटल प्रबंधन व्यवस्था है, जिसके माध्यम से अपराध के दौरान विभिन्न प्रकरणों में जब्त की गई संपत्तियों एवं दस्तावेजों का सुरक्षित, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाएगा। इस प्रणाली का उद्देश्य जब्त संपत्ति के रखरखाव को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं जवाबदेह बनाना है, ताकि विवेचना एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सामग्री को शीघ्रता से खोजकर प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि ई-मालखाना में जब्त किए गए वाहन, मोबाइल फोन, नकदी, हथियार, आभूषण, एनडीपीएस प्रकरणों से संबंधित सामग्री तथा अन्य केस प्रॉपर्टी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाता है, जिससे प्रत्येक वस्तु का सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित डेटा उपलब्ध रहता है।
उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस कांकेर द्वारा अपराध के दौरान जब्तशुदा हथियारों, उपकरणों व सामानों के रखरखाव की प्रबंधन प्रणाली को पारदर्शी, आधुनिकीकृत और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ई-मालखाना शुरू किया गया है, जिसमें संपूर्ण रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। प्रत्येक बॉक्स के लिए क्यूआर कोड जनरेट किया गया है। बॉक्स में चस्पा क्यूआर कोड को स्कैन करते ही अपराध प्रकरण का विवरण, बॉक्स में बंद जब्त सामान की जानकारी संख्या और तिथि सहित मिल जाती है।
साथ ही जब्त सामान या उपकरण जैसे मोबाइल, नकदी, हथियार, आभूषण, मादक द्रव्य, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स आदि का डिजिटल रिकॉर्ड क्यूआर कोड की स्कैनिंग से आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इससे डिजिटल अभिलेख और पेपरलेस वर्क भी आसान तरीके से मुहैया हो जाएगा।
प्रदेश में क्यूआर कोड के जरिए मालखाने के डिजिटाइजेशन का कार्य कांकेर पुलिस द्वारा प्रारंभ किया गया है। प्रदेश के थानों में अब तक बार कोड स्कैनर की सुविधा थी, लेकिन क्यूआर कोड से डिजिटल मालखाना प्रबंधन प्रणाली पहली बार लागू की गई है।
उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी तथा कांकेर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, श्री सतीश लाटिया, श्री महेश जैन, श्री आलोक ठाकुर, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, एएसपी श्री आकाश श्रीश्रीमाल और जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित गृह विभाग के अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनआंदोलन, बलरामपुर के वन महोत्सव से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 11, 2026

बस्तर में रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य, पीएम सूर्य घर योजना से हर साल 18 हजार रुपये की बचत

July 11, 2026

खरीफ 2026: खाद वितरण में खैरागढ़ ने बनाया प्रदेश में रिकॉर्ड, 83.82% उर्वरक वितरण के साथ नंबर-1 जिला

July 11, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनआंदोलन, बलरामपुर के वन महोत्सव से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • प्रदेश में पुलिस व्यवस्था का डिजिटल बदलाव: कांकेर में शुरू हुआ छत्तीसगढ़ का पहला क्यूआर कोड आधारित ई-मालखाना, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ
  • बस्तर में रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य, पीएम सूर्य घर योजना से हर साल 18 हजार रुपये की बचत
  • खरीफ 2026: खाद वितरण में खैरागढ़ ने बनाया प्रदेश में रिकॉर्ड, 83.82% उर्वरक वितरण के साथ नंबर-1 जिला
  • राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध : कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.