Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बकरी पालन से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: रायगढ़ की 8 पंचायतों में बनेंगे आधुनिक वैज्ञानिक शेड, ग्रामीणों की आय बढ़ाने की नई पहल

July 14, 2026

डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान, महिलाओं को त्वरित न्याय और सशक्तिकरण पर रहेगा विशेष फोकस

July 14, 2026

ग्राफ्टेड सब्जी खेती से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, सूरजपुर में 27,300 पौधों से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, July 15
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, चार बाल अपचारी फरार: सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
बिलासपुर

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, चार बाल अपचारी फरार: सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Author AuthorBy Author AuthorJuly 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि, चार बाल अपचारियों ने पहले चौकीदार के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया और मुंह में गमछा ठूंस दिया। वारदात के बाद चारों बाल अपचारी मौके से फरार हो गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे (40) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक साल से बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। परिजनों का कहना है कि, सिंह सर और अधीक्षक मैडम ने मर्डर करवाया है।
बताया जा रहा है कि, हत्या का मुख्य आरोपी जेल शिफ्ट होने वाला था। उसकी उम्र 20 साल हो चुकी थी। दूसरा भी हत्या और तीसरा रेप का आरोपी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सेंट्रल जेल में हुई कैदी की हत्या से सीखने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब 11 बजे चौकीदार की हत्या कर चारों बाल अपचारी बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
पुलिस फरार बाल अपचारियों की तलाश में अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर चुकी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस संस्थान में कानून से संघर्षरत किशोरों की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, वहीं चौकीदार की हत्या और चार बाल अपचारियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस मामले में सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। फरार चारों बाल अपचारियों की तलाश जारी है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आर्थिक ताकत, बसंती धुर्वे के जीवन में आया आत्मनिर्भरता का नया दौर

July 13, 2026

करंट से युवक की मौत के बाद फूटा लोगों का आक्रोश, आधी रात नेशनल हाईवे जाम, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

July 11, 2026

डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़िता की बची जान, रात एक बजे गांव पहुंचाकर कराया उपचार

July 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बकरी पालन से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: रायगढ़ की 8 पंचायतों में बनेंगे आधुनिक वैज्ञानिक शेड, ग्रामीणों की आय बढ़ाने की नई पहल
  • डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान, महिलाओं को त्वरित न्याय और सशक्तिकरण पर रहेगा विशेष फोकस
  • ग्राफ्टेड सब्जी खेती से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, सूरजपुर में 27,300 पौधों से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
  • मंत्री राजेश अग्रवाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा
  • डिजिटल एवं पारदर्शी व्यवस्था से सीधे खातों में अंतरित हुई प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि, वनवासी परिवारों की आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिला नया संबल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.