Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

November 26, 2026

‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी ग्रामीणों की उम्मीद, एक शिकायत पर दुरुस्त हुआ महीनों से खराब ट्रांसफार्मर, 150 उपभोक्ताओं को मिली राहत
रायपुर

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी ग्रामीणों की उम्मीद, एक शिकायत पर दुरुस्त हुआ महीनों से खराब ट्रांसफार्मर, 150 उपभोक्ताओं को मिली राहत

Author AuthorBy Author AuthorJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इस दिशा में एक प्रभावी मंच के रूप में स्थापित हुई है, जहां दर्ज शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

शासन की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए भरोसे का मंच बन रही है। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम हीरानार के तेलगा पारा, वार्ड क्रमांक-3 के ग्रामीणों को भी इस हेल्पलाइन के माध्यम से बड़ी राहत मिली। यहां कई माह से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण लगभग 150 उपभोक्ता बिजली की समस्या से परेशान थे। ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों के घरेलू काम, बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और रोजमर्रा की अन्य जरूरतें प्रभावित हो रही थीं। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज की शिकायत

ग्राम हीरानार निवासी श्री लखन यादव ने सबसे पहले विद्युत वितरण कार्यालय में ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। समस्या का समय पर समाधान नहीं होने पर उन्होंने गूगल के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी प्राप्त की और मई 2026 में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खराब ट्रांसफार्मर का निरीक्षण कराया। इसके बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

150 उपभोक्ताओं को मिली राहत

ट्रांसफार्मर दुरुस्त होने के बाद तेलगा पारा क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। इससे लगभग 150 उपभोक्ताओं को राहत मिली और उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या फिर से सामान्य हो गई। शिकायतकर्ता श्री लखन यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से समस्या के त्वरित समाधान पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रही है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कराकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई प्राप्त कर रहे हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

November 26, 2026

‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

November 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
  • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
  • 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की नगरीय निकायों एवं निर्माण विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा, अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.