Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों में तेजी, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

July 24, 2026

चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करने पर हुई विस्तृत चर्चा

July 24, 2026

छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने प्राकृतिक आवास में छोड़ा

July 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » विकासखंड भरतपुर के ग्राम कनौज के किसान बोले- आधुनिक तकनीक से कम लागत में बेहतर उत्पादन की उम्मीद
छत्तीसगढ़

विकासखंड भरतपुर के ग्राम कनौज के किसान बोले- आधुनिक तकनीक से कम लागत में बेहतर उत्पादन की उम्मीद

Author AuthorBy Author AuthorJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-एमसीबी।आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका सकारात्मक असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। एमसीबी जिले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम कनौज निवासी किसान राजेंद्र सिंह ने इस खरीफ सीजन में पहली बार अपनी खेती में नैनो डीएपी का उपयोग करने का निर्णय लिया है। राजेंद्र सिंह प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पहुंचे, जहां से उन्होंने अपनी खेती के लिए नैनो डीएपी प्राप्त किया। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने इस वर्ष अपनी फसल में पहली बार नैनो डीएपी का उपयोग करने का फैसला किया है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष उनके गांव और आसपास के कई किसानों ने नैनो डीएपी का उपयोग किया था। उन किसानों की फसल की बढ़वार अच्छी रही और उत्पादन भी पहले की तुलना में बेहतर मिला। खेतों में मिले सकारात्मक परिणामों को देखकर उनके मन में भी इस उर्वरक के प्रति विश्वास बढ़ा और उन्होंने स्वयं भी इस वर्ष इसका उपयोग करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, मैं पहली बार नैनो डीएपी का उपयोग कर रहा हूं।
पिछले साल हमारे आसपास के किसानों ने इसका उपयोग किया था और उन्हें अच्छे परिणाम मिले। उनकी फसल देखकर मुझे भी प्रेरणा मिली। मुझे उम्मीद है कि इसके उपयोग से मेरी फसल की बढ़वार अच्छी होगी और उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी।ष् राजेंद्र सिंह ने बताया कि नैनो डीएपी का एक बड़ा लाभ यह भी है कि इसे ले जाना बेहद आसान है। उन्होंने कहा, ष्पहले पारंपरिक उर्वरकों की भारी बोरियां ढोनी पड़ती थीं, लेकिन नैनो डीएपी की छोटी बोतल को आसानी से बैग में रखकर घर ले जाया जा सकता है। इससे परिवहन में सुविधा होती है और किसानों का समय व श्रम दोनों बचते हैं।ष् उन्होंने अन्य किसानों से भी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसान नई तकनीकों को समझकर उनका सही तरीके से उपयोग करें, तो खेती अधिक लाभकारी बन सकती है। कृषि विभाग द्वारा भी किसानों को नैनो डीएपी के उपयोग एवं वैज्ञानिक खेती के संबंध में लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक किसान आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय और उत्पादन में वृद्धि कर सकें।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना: पक्के घर ने बदली भइयालाल बैगा के परिवार की जिंदगी, सुरक्षित आशियाने से बढ़ा आत्मविश्वास

July 24, 2026

ग्राम पसौरी के किसान ने पहली बार किया नैनो डीएपी का उपयोग, बेहतर उत्पादन और कम लागत की जताई उम्मीद

July 24, 2026

24 घंटे में आय प्रमाण-पत्र, सेवा सेतु से ग्रामीणों को मिली राहत: अब सरकारी सेवाएं पहुंच रहीं गांव-गांव

July 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों में तेजी, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
  • चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करने पर हुई विस्तृत चर्चा
  • छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने प्राकृतिक आवास में छोड़ा
  • डीएवी स्कूल में सीडबॉल निर्माण और वन महोत्सव में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
  • कोंडागांव की शिल्पकला को मिलेगा नया बाजार, 40 शिल्पकारों को आधुनिक टूल किट से मिली नई ताकत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.