Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

खरीफ में किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर: डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता से खेती को मिला नया संबल, साय सरकार की रणनीति से बढ़ा किसानों का भरोसा

July 25, 2026

सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल में 238 छात्राओं को मिली साइकिलें

July 25, 2026

नवीन पंचायत भवन से ग्राम विकास को मिलेगी नई गति : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, July 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की तत्परता से मिली राहत, उज्ज्वला योजना के तहत महिला को मिला गैस कनेक्शन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की तत्परता से मिली राहत, उज्ज्वला योजना के तहत महिला को मिला गैस कनेक्शन

Author AuthorBy Author AuthorJuly 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

panchayattantra24.-अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का जांच उपरांत सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।
जिले के मैनपाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर निवासी श्रीमती जगेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्राप्त नहीं होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी द्वारा नैतिक भारत गैस ग्रामीण वितरक, विजलहवा पहुंचकर शिकायत की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान मौके पर पंचनामा तैयार किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के कथन दर्ज किए गए।
जांच के समय शिकायतकर्ता श्रीमती जगेश्वरी यादव उपस्थित नहीं थीं। उनके पति दयाशंकर यादव का कथन दर्ज किया गया। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से जारी आधार कार्ड प्रस्तुत किया। आधार कार्ड का संबंधित गैस एजेंसी के विभागीय सर्वर में परीक्षण किए जाने पर यह पाया गया कि कंज्यूमर क्रमांक के अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन पूर्व में ही जारी किया जा चुका था।
जांच उपरांत आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए मौके पर ही शिकायतकर्ता के पति श्री दयाशंकर यादव को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया, जिससे शिकायत का तत्काल एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित हुआ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आमजन की पहली पसंद, रायगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी शिकायतों का समयबद्ध समाधान

July 25, 2026

विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास को नई रफ्तार: धमतरी में बनेंगे आधुनिक व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का प्रमुख केंद्र

July 25, 2026

23,723 तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को मिलेगा 3.92 करोड़ रुपये का बोनस, धमतरी में सीधे खातों में पहुंच रही राशि

July 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • खरीफ में किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर: डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता से खेती को मिला नया संबल, साय सरकार की रणनीति से बढ़ा किसानों का भरोसा
  • सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल में 238 छात्राओं को मिली साइकिलें
  • नवीन पंचायत भवन से ग्राम विकास को मिलेगी नई गति : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • ग्रामीणों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, देर शाम चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, विकास कार्यों के लिए 11.50 लाख रुपये की घोषणाएं
  • कृषक उन्नति योजना बनी किसानों की तरक्की की ताकत, बोनस राशि से ट्रैक्टर खरीद आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.