Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

श्रावण में कांवड़ यात्रियों को बड़ी सौगात: लमनी और खुड़िया में बने आधुनिक प्रतीक्षालय, 40 लाख रुपये से मिली नई सुविधा

July 27, 2026

गौरेला में बालक अयांश को मिला वॉकर, समावेशी शिक्षा अभियान के तहत शासन का मानवीय प्रयास बना प्रेरणा

July 27, 2026

कारगिल के शहीदों का साहस हर पीढ़ी को देता रहेगा देशभक्ति का संकल्प -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, July 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » वैज्ञानिक कृषि पद्धति अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन की ओर बढ़ीं महिला कृषक, अन्य किसानों के लिए बनीं प्रेरणा
छत्तीसगढ़

वैज्ञानिक कृषि पद्धति अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन की ओर बढ़ीं महिला कृषक, अन्य किसानों के लिए बनीं प्रेरणा

Author AuthorBy Author AuthorJuly 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम विश्रामपुर की महिला कृषक श्रीमती छिद्रकुंवर ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर यह साबित कर दिया है कि वैज्ञानिक सोच और नवीन कृषि पद्धतियां खेती को अधिक लाभकारी बना सकती हैं। पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए उन्होंने इफको नैनो डीएपी का उपयोग किया और अब उनकी फसल में बेहतर वृद्धि, कम लागत और अधिक उत्पादन की उम्मीद ने उनकी खेती की तस्वीर बदल दी है।
श्रीमती छिद्रकुंवर वर्षों से खेती कर रही हैं। बढ़ती उर्वरक लागत और उत्पादन में अनिश्चितता उनके सामने हमेशा बड़ी चुनौती रही। ऐसे समय में कृषि विभाग एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कछौड़, शाखा मनेन्द्रगढ़ के माध्यम से उन्हें इफको नैनो डीएपी के बारे में जानकारी मिली। कृषि विशेषज्ञों ने उन्हें बताया कि यह आधुनिक उर्वरक पौधों को आवश्यक पोषक तत्व अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराता है तथा पारंपरिक डीएपी की तुलना में कम मात्रा में उपयोग होकर भी बेहतर परिणाम देने में सक्षम है।
विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उन्होंने अपनी फसल में नैनो डीएपी का छिड़काव किया। कुछ ही समय बाद फसल में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगे। पौधों की बढ़वार तेज हुई, हरियाली बढ़ी और फसल अधिक मजबूत एवं स्वस्थ नजर आने लगी। संतुलित विकास के कारण उत्पादन में वृद्धि की संभावनाएं भी मजबूत हुईं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि पारंपरिक उर्वरकों पर होने वाला खर्च कम होने से खेती की लागत घटी और लाभ की संभावना बढ़ी।
श्रीमती छिद्रकुंवर बताती हैं कि शुरुआत में उन्हें संदेह था कि कम मात्रा में उपयोग होने वाला उर्वरक इतना प्रभावी कैसे हो सकता है, लेकिन प्रयोग के बाद उनके सभी संशय दूर हो गए। अब वे स्वयं अन्य किसानों, विशेषकर महिला कृषकों को वैज्ञानिक खेती अपनाने और नैनो डीएपी के उपयोग के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि कृषि विभाग द्वारा किसानों तक पहुंचाई जा रही आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सलाह का सही उपयोग खेती को नई दिशा दे सकता है। नई तकनीकों को अपनाकर किसान उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत कम कर अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं।
आज श्रीमती छिद्र कुंवर अपने क्षेत्र की महिला किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। उनका अनुभव यह संदेश देता है कि बदलते समय के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना ही समृद्ध किसान, टिकाऊ खेती और आत्मनिर्भर कृषि की मजबूत आधारशिला है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

करेले की खेती बनी कमाई का जरिया, आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान ताराचंद ठाकुर ने बदली आर्थिक तस्वीर

July 27, 2026

तालाब से तरक्की तक: धमतरी की आदिवासी महिलाओं ने अजोला उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, प्राकृतिक खेती को मिला नया सहारा

July 27, 2026

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल

July 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • श्रावण में कांवड़ यात्रियों को बड़ी सौगात: लमनी और खुड़िया में बने आधुनिक प्रतीक्षालय, 40 लाख रुपये से मिली नई सुविधा
  • गौरेला में बालक अयांश को मिला वॉकर, समावेशी शिक्षा अभियान के तहत शासन का मानवीय प्रयास बना प्रेरणा
  • कारगिल के शहीदों का साहस हर पीढ़ी को देता रहेगा देशभक्ति का संकल्प -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • रायपुर में कुक 50 लाख नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
  • वैज्ञानिक मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की पहल, आय बढ़ाने और मत्स्य उत्पादन में वृद्धि पर जोर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.