Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का सम्मान, अब हर जिले में होगा मासिक सम्मान समारोह

July 27, 2026

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल हब बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा विजन, हर जिले से उभरेंगी नई खेल प्रतिभाएं : अरुण साव

July 27, 2026

ISSF वर्ल्ड कप में भारत का परचम: ईशा सिंह के स्वर्ण और मनु भाकर के कांस्य पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा- बेटियों ने बढ़ाया देश का गौरव

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, July 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » गौरेला में बालक अयांश को मिला वॉकर, समावेशी शिक्षा अभियान के तहत शासन का मानवीय प्रयास बना प्रेरणा
रायपुर

गौरेला में बालक अयांश को मिला वॉकर, समावेशी शिक्षा अभियान के तहत शासन का मानवीय प्रयास बना प्रेरणा

Author AuthorBy Author AuthorJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को केवल विद्यालय तक सीमित न रखकर प्रत्येक बच्चे के जीवन में समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में समावेशी शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तक आवश्यक सुविधाएं और सहायक उपकरण पहुंचाने का अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के विकासखंड संसाधन केंद्र गौरेला द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बालक अयांश को चलने-फिरने में सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के लिए वॉकर उपलब्ध कराया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच है कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज का सबसे कमजोर और विशेष सहयोग की आवश्यकता रखने वाला व्यक्ति भी शासन की योजनाओं का समान रूप से लाभ प्राप्त करे। इसी भावना के अनुरूप प्रदेश सरकार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सहायक उपकरण, पुनर्वास सेवाएं, विशेष शिक्षण, चिकित्सकीय सहयोग तथा अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
अयांश को वॉकर उपलब्ध कराए जाने से उसके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है। अब वह अधिक सहजता से चल-फिर सकेगा, विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेगा और अपने दैनिक कार्य भी पहले की अपेक्षा अधिक आत्मविश्वास के साथ कर पाएगा। उसकी मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि शासन की छोटी-सी संवेदनशील पहल भी किसी परिवार के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन का संकल्प है कि कोई भी बच्चा अपनी शारीरिक चुनौतियों के कारण शिक्षा और विकास के अवसरों से वंचित न रहे। प्रत्येक विशेष आवश्यकता वाले बच्चे की जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराना, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि वॉकर जैसे सहायक उपकरण बच्चों के लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, स्वाभिमान और स्वतंत्र जीवन की नई शुरुआत होते हैं। ऐसे प्रयास बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को भी नई दिशा देते हैं।
प्रदेश में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरणों का वितरण, फिजियोथेरेपी, विशेष शिक्षकों के माध्यम से शिक्षण, अभिभावकों का परामर्श तथा नियमित अनुवर्ती सहयोग जैसे अनेक कार्य सतत रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इन पहलों का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को उसकी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना तथा उसे समाज की मुख्यधारा से सम्मानपूर्वक जोड़ना है।
कार्यक्रम में बीआरसी समन्वयक श्री संतोष सोनी, फिजियोथेरेपिस्ट सुश्री प्राची पीटर्स, स्पेशल एजुकेटर श्री राजेन्द्र साहू, बीआरपी श्री प्रवीण कुमार चौधरी तथा श्री अजय जोशी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अयांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित समावेशी शिक्षा की ऐसी संवेदनशील पहलें प्रदेश के हजारों विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के जीवन में आत्मविश्वास, स्वाभिमान और नई संभावनाओं का संचार करती रहेंगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का सम्मान, अब हर जिले में होगा मासिक सम्मान समारोह

July 27, 2026

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल हब बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा विजन, हर जिले से उभरेंगी नई खेल प्रतिभाएं : अरुण साव

July 27, 2026

ISSF वर्ल्ड कप में भारत का परचम: ईशा सिंह के स्वर्ण और मनु भाकर के कांस्य पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा- बेटियों ने बढ़ाया देश का गौरव

July 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का सम्मान, अब हर जिले में होगा मासिक सम्मान समारोह
  • छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल हब बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा विजन, हर जिले से उभरेंगी नई खेल प्रतिभाएं : अरुण साव
  • ISSF वर्ल्ड कप में भारत का परचम: ईशा सिंह के स्वर्ण और मनु भाकर के कांस्य पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा- बेटियों ने बढ़ाया देश का गौरव
  • उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट
  • मुख्यमंत्री साय ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए विकास के स्पष्ट मंत्र

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.