

पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने शासन और संगठन स्तर पर ब्राह्मण समाज को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। उसके बाद सिख समाज के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भी संगठन और सत्ता में उचित भागीदारी का अवसर दिया है। सिख समाज को कांग्रेस पार्टी ने पर्याप्त जगह देते हुए यह सिद्ध कर दिया कांग्रेस पार्टी सिख समाज के साथ सदैव थी और रहेगी। सिख समाज के बहुत पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता और नेता गण जो अभी वर्तमान में अपनी पारी का इंतजार कर रहे है, उन लोग को भी कांग्रेस पार्टी उचित अवसर देने वाली है। आने वाले समय में अवसर प्रदान करने में पीछे नहीं हटेगी। वर्तमान में समाज को सत्ता और संगठन के अलावा कांग्रेस पार्टी प्रशासनिक पर पकड़ मजबूत करने और कसावट लाने के उद्देश्य विभिन्न समाजों को समायोजित करने के लिए जोर शोर से प्रयास कर रही है । जिसका परिणाम आने वाले दिनों में 15 अगस्त के आसपास देखने को मिल सकता है। वर्तमान समाज के तीन पदाधिकारी जिन्होंने कांग्रेस के लिए बरसों से सेवा की है ,पार्टी से बाहर कभी नहीं गए, सिख समाज के नेताओं की भी वर्तमान आने वाली सूची में शामिल किए जाने की संभावना है, कांग्रेस पार्टी ने सभी समाज का वर्चस्व समझते हुए उचित स्थान देने का प्रयास किया है, सिख समाज के तीन कर्मठ नेता और कार्यकर्तागण सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरमुख सिंह होरा बस्तर से मलकीत सिंह गेदू और महासमुंद के अमरजीत चावला को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर सौगात मिलने की संभावना है।
भूपेश बघेल के ऐतिहासिक कदम की सराहना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल बहुत बड़ा है, वे सत्ता में नहीं थे तब भी सबको साथ लेकर चलते थे, अब सत्ता में है तो कठिन समय के साथियों को उनके योगदान का प्रतिफल देकर उपकृत कर रहे है। वे सर्वमान्य नेता ऐसे ही नहीं बने है, उनके साथ सभी समाज दिल से जुड़े है। इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश सबको साथ लेकर सत्ता में भागीदार बना कर ऐतिहासिक सफलता यानी सरकार बनाने के लिए साथियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में वह कदम उठाया है जो आज तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने साहस नहीं कर पाया। सिख समाज को सत्ता और संगठन में आज तक इतने बड़े पैमाने पर सत्ता में भागीदारी नहीं मिली थी, वहीं कमोबेश ब्राम्हण समाज का था लेकिन मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की सरकार में भी परिदृश्य बदल कर उजाले की ओर कांग्रेस को लाने वाले साथियों सत्ता में भागीदारी देकर नया इतिहास रच दिया है। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के स्वरूप में दिख रहा है उसकी बुनियादी को पहले के अपेक्षा इतना मजबूत कर दिया है कि उसे कोई भी भेद नहीं सकेगा।
कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान सरकार और संगठन में सिख समाज को सम्मानजनक स्थान देकर सिख समाज के दिल में कांग्रेस पार्टी के लिए नया दरवाजा खोला है, सुभाष धुप्पड़ को रायपुर विकास प्राधिकरण कुलदीप जुनेजा को हाउसिंग बोर्ड चेयरमेन, महेंद्र सिंह छाबड़ा अल्पसंख्यक आयोग, गुरप्रीत सिंह बाबरा को खाद्य आयोग चेयरमैन बनाने के अलावा विधानसभा चुनाव में 3 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भी सिख समाज से बनाया गया। सतनाम सिंह पनाग पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के पार्षद बनते जा रहे हैं और महत्वपूर्ण पद भी प्राप्त करते जा रहे हैं । वर्तमान में देवेंद्र नगर के पार्षद बंटी होरा को जोन अध्यक्ष बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस पार्टी ने सभी समाज को मुख्यधारा से जोड़कर भारतीय जनता पार्टी के आरोपों खारिज कर दिया है। कांग्रेस को भूपेश बघेल ने सर्वसमाज के दिलों में राज करने वाली पार्टी बना दिया है। जिसका विपक्ष के पास कोई तोड़ नहीं है। 90 में 69 सीटों पर जीत दर्ज करना भी ऐतिहासिक है, 15 साल राज करने वाली भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर आकर टिक गई । भूपेश बघेल उस मिथक को तोड़ कर 2023 के चुनाव में फिर से सत्ता में आने की तैयारी कर ली है, सभी समाज को सत्ता और संगठन से जोडऩे को भी इसी एंगल से देखा जा रहा है।
