Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विकास का कोई विकल्प नहीं, सड़कें बनेंगी तो बदलेगी गांवों की तस्वीर : मंत्री टंक राम वर्मा

July 28, 2026

ड्रोन तकनीक से बदल रही धमतरी की खेती, कुछ मिनटों में हुआ 2 एकड़ में दवा का छिड़काव, किसानों ने देखा आधुनिक कृषि का प्रदर्शन

July 28, 2026

राजनांदगांव ने कुपोषण के खिलाफ रचा इतिहास, 299 आंगनबाड़ी केंद्र हुए पूरी तरह कुपोषण मुक्त

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, July 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ और देश का मान
रायपुर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ और देश का मान

Author AuthorBy Author AuthorJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

panchayattantra24.-रायपुर। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली वेटलिफ्टर सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच में 88 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम तथा कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है। यह उपलब्धि उनकी कठोर मेहनत, अनुशासन, समर्पण और अदम्य आत्मविश्वास का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर ज्ञानेश्वरी यादव के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और अथक परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। अग्रवाल ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर विश्वस्तरीय मंच पर सफलता अर्जित कर यह सिद्ध किया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी यादव भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत और छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम उपलब्धियां अर्जित करेंगी। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करती हैं तथा खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव का यह रजत पदक आने वाले समय में प्रदेश के अनेक युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का आधार बनेगा और उन्हें देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

विकास का कोई विकल्प नहीं, सड़कें बनेंगी तो बदलेगी गांवों की तस्वीर : मंत्री टंक राम वर्मा

July 28, 2026

राजनांदगांव ने कुपोषण के खिलाफ रचा इतिहास, 299 आंगनबाड़ी केंद्र हुए पूरी तरह कुपोषण मुक्त

July 28, 2026

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, हरियाणा प्रवास के दौरान सिंधु-घाटी (हड़प्पा) सभ्यता के प्रमुख पुरातात्विक स्थल का किया अवलोकन

July 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विकास का कोई विकल्प नहीं, सड़कें बनेंगी तो बदलेगी गांवों की तस्वीर : मंत्री टंक राम वर्मा
  • ड्रोन तकनीक से बदल रही धमतरी की खेती, कुछ मिनटों में हुआ 2 एकड़ में दवा का छिड़काव, किसानों ने देखा आधुनिक कृषि का प्रदर्शन
  • राजनांदगांव ने कुपोषण के खिलाफ रचा इतिहास, 299 आंगनबाड़ी केंद्र हुए पूरी तरह कुपोषण मुक्त
  • संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, हरियाणा प्रवास के दौरान सिंधु-घाटी (हड़प्पा) सभ्यता के प्रमुख पुरातात्विक स्थल का किया अवलोकन
  • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का गौरव, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.