Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्राकृतिक राखियों से आत्मनिर्भर बनेंगी बस्तर की दीदियां, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण में मिला हुनर

July 29, 2026

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी ग्रामीणों की उम्मीद, एक शिकायत से पूरी हुई पुलिया, हजारों लोगों का आवागमन हुआ सुरक्षित

July 29, 2026

योजनाओं का संबल बना मत्स्य पालन, स्पॉन संवर्धन योजना से बदल रही ग्रामीणों की तकदीर

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, July 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » गुरु ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य, शिक्षा और संस्कार से होता है समाज का निर्माण: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर

गुरु ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य, शिक्षा और संस्कार से होता है समाज का निर्माण: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Author AuthorBy Author AuthorJuly 29, 2026Updated:July 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

खैरा में गुरु सम्मान समारोह एवं महिला जागृति शिविर आयोजित
10 शिक्षकों, 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महतारी वंदन योजना की 10 जागरूक माताओं का हुआ सम्मान

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि गुरु केवल विषयों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और जीवन मूल्यों का विकास भी करते हैं। गुरु व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह बात सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा में आयोजित गुरु सम्मान समारोह एवं महिला जागृति शिविर को संबोधित करते हुए कही।
खैरा में गुरु सम्मान समारोह एवं महिला जागृति शिविर आयोजित
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती राजवाड़े ने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का योगदान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होता है।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि अनेक माताएं योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और भविष्य निर्माण में कर रही हैं। उन्होंने इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत बताया।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों से ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंच रहा है। कुपोषण नियंत्रण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बाल विकास से जुड़े कार्यों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में ओड़गी क्षेत्र के 10 उत्कृष्ट शिक्षकों को विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा देने और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा महतारी वंदन योजना की राशि का सदुपयोग अपने बच्चों की शिक्षा में करने वाली 10 माताओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके उत्साहवर्धन के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुपोषित बच्चों को बाल संदर्भ सेवाओं से लाभान्वित कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी ग्रामीणों की उम्मीद, एक शिकायत से पूरी हुई पुलिया, हजारों लोगों का आवागमन हुआ सुरक्षित

July 29, 2026

योजनाओं का संबल बना मत्स्य पालन, स्पॉन संवर्धन योजना से बदल रही ग्रामीणों की तकदीर

July 29, 2026

प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ता बीजापुर: 500 से अधिक किसान बने आत्मनिर्भर, जैविक खेती से घटी लागत और बढ़ी आमदनी

July 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • प्राकृतिक राखियों से आत्मनिर्भर बनेंगी बस्तर की दीदियां, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण में मिला हुनर
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी ग्रामीणों की उम्मीद, एक शिकायत से पूरी हुई पुलिया, हजारों लोगों का आवागमन हुआ सुरक्षित
  • योजनाओं का संबल बना मत्स्य पालन, स्पॉन संवर्धन योजना से बदल रही ग्रामीणों की तकदीर
  • प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ता बीजापुर: 500 से अधिक किसान बने आत्मनिर्भर, जैविक खेती से घटी लागत और बढ़ी आमदनी
  • सेवा सेतु पोर्टल बना डिजिटल सुशासन की नई पहचान, घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, 441 ऑनलाइन सेवाओं से नागरिकों को मिल रही राहत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.