Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

करीब 36 वर्षों की शासकीय सेवा के बाद जनसंपर्क विभाग के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को भावभीनी विदाई

July 31, 2026

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों के राशि वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

July 31, 2026

डिजिटल इंडिया की सफलता में सीएससी की अहम भूमिका, छत्तीसगढ़ के 38 हजार केंद्रों से 3 करोड़ नागरिकों तक पहुंचीं सरकारी सेवाएं : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मलेरिया से मौतों पर सख्त हुए कलेक्टर, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग; आश्रम-छात्रावासों में होगा विशेष स्वास्थ्य परीक्षण अभियान
रायपुर

मलेरिया से मौतों पर सख्त हुए कलेक्टर, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग; आश्रम-छात्रावासों में होगा विशेष स्वास्थ्य परीक्षण अभियान

Author AuthorBy Author AuthorJuly 31, 2026Updated:July 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

कांकेर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर हाई अलर्ट मोड पर कार्य करने के दिए निर्देश, कहा- भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर संबंधितों के विरूद्ध की जाएगी सख्ती से कार्यवाही

panchayattantra24.-रायपुर। कांकेर जिले के कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर जिले में मलेरिया से हुई मृत्यु के मामलों की समीक्षा की तथा स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों को विभाग बेहद गंभीरता से लें तथा जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व अन्य विभागीय अमलों को नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही जिन ग्रामों में मलेरिया के अधिक प्रकरण सामने आ रहे हैं, वहां हाई अलर्ट मोड में काम करने तथा स्थिति पर सतत् निगरानी रखने व उच्च कार्यालय को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्थित सभी आश्रम-छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा मलेरिया के अलावा डायरिया, टायफाइड, पीलिया जैसी अन्य वेक्टरजनित बीमारियों के लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य कैम्प लगाकर प्रत्येक विद्यार्थी और शिक्षक का सैम्पल लें। इसके अलावा आशा वर्कर (मितानिन) की पेटियों में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहे। इसके अतिरिक्त जमीनी कार्यकर्ता सतत् उच्चाधिकारी को सूचित करें व उच्च कार्यालय की बिना पुष्टि के भ्रामक अभिमत न दें।
बैठक में कलेक्टर ने यह भी कहा कि राज्य शासन मलेरिया से हुई मौतों को लेकर बेहद संजीदा है, जिसकी गंभीरता इस बात से पता चलती है कि स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव द्वारा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अगर भविष्य में मलेरिया से मौत के मामले आए तो शासन संबंधितों पर सख्ती से कार्यवाही करने से परहेज नहीं करेगा।
उन्होंने पुनः स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करते हुए मलेरिया की रोकथाम के लिए अगले दो माह तक सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर दायित्वों का निर्वहन करने और उच्च कार्यालय के आदेशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग एवं मौसमी बीमारियों की समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेरिया के अधिकतर मामले जुलाई-अगस्त में परिलक्षित होते हैं तथा इसके लिए विभागीय अमले द्वारा आश्रम-छात्रावासों में रैपिड फीवर सर्वे (आरएफएस) कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर तथा कांकेर विकासखण्ड में अपेक्षाकृत अधिक मामले मिल रहे हैं। उन्हांेने बताया कि कुल 19 हजार 844 सैम्पल में से 672 सकारात्मक प्रकरण सामने आए हैं, जिनका त्वरित उपचार किया गया। इसके लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
साथ ही पायलट प्रोजेक्ट के तहत 35 हजार दवालेपित मच्छरदानी वितरित की गई है तथा घरों के आसपास गड्ढों में जलभराव व पेयजल स्रोतों के समीप दवा छिड़काव कराया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया के अलावा डेंगू, जेई तथा फाइलेरिया की भी सतत् जांच की जा रही है तथा संवेदनशील ग्रामों में स्वास्थ्य अमले की तैनाती कर स्थिति पर निगाह रखी जा रही है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की बीमारी का पता चलने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अवश्य स्वास्थ्य जांच कराएं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

करीब 36 वर्षों की शासकीय सेवा के बाद जनसंपर्क विभाग के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को भावभीनी विदाई

July 31, 2026

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों के राशि वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

July 31, 2026

डिजिटल इंडिया की सफलता में सीएससी की अहम भूमिका, छत्तीसगढ़ के 38 हजार केंद्रों से 3 करोड़ नागरिकों तक पहुंचीं सरकारी सेवाएं : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

July 31, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • करीब 36 वर्षों की शासकीय सेवा के बाद जनसंपर्क विभाग के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को भावभीनी विदाई
  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों के राशि वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल
  • डिजिटल इंडिया की सफलता में सीएससी की अहम भूमिका, छत्तीसगढ़ के 38 हजार केंद्रों से 3 करोड़ नागरिकों तक पहुंचीं सरकारी सेवाएं : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
  • महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
  • मंत्री टंक राम वर्मा ने नगरी महाविद्यालय में 50 लाख रूपए के अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.