Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

​नगरी को 2.76 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंक राम वर्मा ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

July 31, 2026

करीब 36 वर्षों की शासकीय सेवा के बाद जनसंपर्क विभाग के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को भावभीनी विदाई

July 31, 2026

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों के राशि वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान: आमदी में शुरू हुई अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, हजारों युवाओं को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर मंच
रायपुर

डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान: आमदी में शुरू हुई अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, हजारों युवाओं को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर मंच

Author AuthorBy Author AuthorJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

​डिजिटल क्रांति का नया अध्याय- धमतरी के आमदी में अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण

panchayattantra24.-रायपुर। डिजिटल शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण आज के युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं, जिसमें आधुनिक ई-लाइब्रेरी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने और डिजिटल शिक्षा को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। धमतरी जिले के नगर पंचायत आमदी में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई-लाइब्रेरी का भव्य लोकार्पण प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा द्वारा किया गया। यह ई-लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान, तकनीक और अवसरों के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरेगी।
​हाई-टेक सुविधाओं से लैस होगी पढ़ाई
​आमदी की यह ई-लाइब्रेरी आधुनिक अध्ययन वातावरण और अत्याधुनिक तकनीकों का उत्कृष्ट संगम है, जहाँ युवाओं को ​हाई-स्पीड इंटरनेट एवं आधुनिक कंप्यूटर निर्बाध ऑनलाइन अध्ययन के लिए मिलेगी। इसी तरह ​विशाल डिजिटल लाइब्रेरी में हज़ारों ई-बुक्स, ई-जर्नल्स और डिजिटल रीडिंग मटेरियल से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। ​प्रतियोगी परीक्षाओं UPSC, CGPSC, SSC, रेलवे और बैंकिंग जैसी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय परीक्षाओं की अद्यतन अध्ययन सामग्री यहां से मिलेंगी। ​शांत व सुव्यवस्थित माहौल में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के लिए अनुकूल और तकनीकी रूप से सक्षम वातावरण बच्चों लिए लाभप्रद होगा।
ग्राम पंचायतों तक फैलेगा पुस्तकालयों का जाल
​ कार्यक्रम के दौरान मंत्री  टंक राम वर्मा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही विकसित समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। हमारी सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करना है। ई-लाइब्रेरी डिजिटल युग की महती आवश्यकता है, जो ग्रामीण और शहरी विद्यार्थियों के बीच अवसरों के अंतर को समाप्त करेगी ताकि युवाओं को बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।
कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपने ही क्षेत्र में ऐसी विश्वस्तरीय डिजिटल अध्ययन सुविधा मिलना उनके भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा।
​धमतरी ज़िले की लगभग सभी नगर पंचायतों में पुस्तकालय सुविधा विकसित की जा चुकी है। अब मेघा, सांकरा, बेलरगांव जैसी ग्राम पंचायतों की तर्ज पर अन्य सभी ग्राम पंचायतों तक भी पुस्तकालय सुविधाओं का विस्तार कर अध्ययन की संस्कृति को मजबूत किया जाएगा। लोकार्पण समारोह में धमतरी महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, नगर पंचायत आमदी अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

​नगरी को 2.76 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंक राम वर्मा ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

July 31, 2026

करीब 36 वर्षों की शासकीय सेवा के बाद जनसंपर्क विभाग के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को भावभीनी विदाई

July 31, 2026

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों के राशि वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

July 31, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ​नगरी को 2.76 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंक राम वर्मा ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन
  • करीब 36 वर्षों की शासकीय सेवा के बाद जनसंपर्क विभाग के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को भावभीनी विदाई
  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों के राशि वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल
  • डिजिटल इंडिया की सफलता में सीएससी की अहम भूमिका, छत्तीसगढ़ के 38 हजार केंद्रों से 3 करोड़ नागरिकों तक पहुंचीं सरकारी सेवाएं : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
  • महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.