Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से बदल रही किसानों की तस्वीर, उन्नत मक्का बीज से बढ़ेगा उत्पादन और आय

August 1, 2026

शिक्षा का संकल्प, बेटियों को उड़ान और हरियाली का संदेश-चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

August 1, 2026

प्रेमचंद की जयंती पर भाषा की शुचिता पर राष्ट्रीय विमर्श, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में बनी ‘बौद्धिक विमर्श इकाई’

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » गेंदा फूल की खेती से बदली किसान हेमचंद साहू की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी
छत्तीसगढ़

गेंदा फूल की खेती से बदली किसान हेमचंद साहू की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी

Author AuthorBy Author AuthorAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-गरियाबंद। पारंपरिक धान की खेती से सीमित आय अर्जित करने वाले छुरा विकासखण्ड के ग्राम कसेकेरा के किसान हेमचंद साहू ने आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग के सहयोग से उन्होंने 0.48 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग तकनीक के साथ गेंदा फूल की खेती शुरू की, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता से श्री साहू ने वैज्ञानिक पद्धति से खेती करना सीखा। आधुनिक तकनीक अपनाने से उनका उत्पादन बढ़ा, लागत नियंत्रित रही और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। उनके द्वारा गेंदा फूल की बिक्री स्थानीय बाजार के साथ-साथ रायपुर में भी की गई, जिससे उन्हें लगभग दो लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। श्री साहू बताते हैं कि पहले धान की खेती से परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन था, लेकिन अब फूलों की खेती ने उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत कर दी है। उनकी सफलता को देखकर आसपास के किसान भी गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कम भूमि में अधिक आय देने वाली फूलों की खेती किसानों के लिए लाभकारी विकल्प बन रही है। ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जल संरक्षण के साथ उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हो रही है। हेमचंद साहू की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाओं का लाभ, वैज्ञानिक खेती और समय पर तकनीकी मार्गदर्शन किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा सेतु केंद्र बना बेटी की उच्च शिक्षा का आधार, समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र तो खुला कॉलेज में प्रवेश का रास्ता

August 1, 2026

तेंदुआ सुरक्षित रेस्क्यू: वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, केरावाहारा में केज ट्रैप में फंसा वन्यजीव

August 1, 2026

नल-जल योजना में बड़ी लापरवाही का दर्दनाक अंत: पाइपलाइन कार्य के दौरान जिंदा दफन हुआ मजदूर, चार दिन बाद खुदाई में मिला शव

August 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से बदल रही किसानों की तस्वीर, उन्नत मक्का बीज से बढ़ेगा उत्पादन और आय
  • शिक्षा का संकल्प, बेटियों को उड़ान और हरियाली का संदेश-चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन
  • प्रेमचंद की जयंती पर भाषा की शुचिता पर राष्ट्रीय विमर्श, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में बनी ‘बौद्धिक विमर्श इकाई’
  • कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा
  • कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.