Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा

August 1, 2026

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम: राज्यपाल रमेन डेका ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा- हर नागरिक निभाए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सूरजपुर में 16 अगस्त से दौड़ेगी स्वास्थ्य की ‘लाइफलाइन’, 21 दिनों तक मिलेगा विशेषज्ञ उपचार और निःशुल्क सर्जरी का लाभ
रायपुर

सूरजपुर में 16 अगस्त से दौड़ेगी स्वास्थ्य की ‘लाइफलाइन’, 21 दिनों तक मिलेगा विशेषज्ञ उपचार और निःशुल्क सर्जरी का लाभ

Author AuthorBy Author AuthorAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
?????????????????????????????????????????????????????????
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

16 अगस्त से 5 सितंबर तक विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर संचालित होगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
आंख, कान, प्लास्टिक सर्जरी, दंत उपचार और महिलाओं के कैंसर की होगी निःशुल्क जांच
मुड़े हुए हाथ-पैर की जांच और सर्जरी केवल 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने और जरूरतमंद नागरिकों को विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफलाइन एक्सप्रेस परियोजना के अंतर्गत सूरजपुर जिले के विश्रामपुर रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म क्रमांक-02 पर 16 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी तथा आवश्यकता अनुसार मरीजों की निःशुल्क जांच एवं सर्जरी भी की जाएगी।
इस विशेष शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद सर्जरी, कान की जांच एवं सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी (कटे-फटे होंठ तथा जलने के बाद उत्पन्न संकुचन), दांतों की जांच एवं उपचार तथा महिलाओं के लिए स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की जांच और स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के मुड़े हुए हाथ-पैर की जांच एवं सर्जरी निःशुल्क की जाएगी, जिससे दिव्यांगता अथवा जन्मजात विकृति से प्रभावित बच्चों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
आंखों की ओपीडी : 16 से 21 अगस्त,मोतियाबिंद सर्जरी : 17 से 22 अगस्त,
कान की ओपीडी : 22 से 27 अगस्त,कान की सर्जरी : 23 से 28 अगस्त,
मुड़े हुए हाथ-पैर एवं प्लास्टिक सर्जरी की ओपीडी : 28 से 31 अगस्त,सर्जरी : 29 अगस्त से 1 सितंबर,दंत जांच एवं उपचार : 1 से 5 सितंबर,
स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग : 16 से 21 अगस्त तक होगी।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लाइफलाइन एक्सप्रेस के सफल संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, मितानिन, सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद मरीजों की पहचान कर उनका पंजीयन कराने और उपचार हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतम नागरिक इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सकें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए आवश्यकता अनुसार अपना पंजीयन कराएं तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक इस स्वास्थ्य शिविर की जानकारी पहुंचाएं। शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड, वोटर आईडी अथवा अन्य वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती मरीजों के साथ केवल एक सहयोगी को रहने की अनुमति दी जाएगी।
अधिक जानकारी और पंजीयन संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7039673973 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा

August 1, 2026

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम: राज्यपाल रमेन डेका ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा- हर नागरिक निभाए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी

August 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा
  • कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • एक पेड़ मां के नाम: राज्यपाल रमेन डेका ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा- हर नागरिक निभाए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी
  • वैज्ञानिक खेती से बदली किसान की तकदीर, एक एकड़ में करेला उत्पादन से लाखों की आय; बजरंग बने क्षेत्र के किसानों के लिए मिसाल
  • राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.