Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

August 2, 2026

केंद्र से 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम कर हिस्सेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ को बड़ी राहत, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

August 1, 2026

वर्षों से बंद पड़ी सुविधाएं हुईं बहाल, श्रीमती आयते को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, August 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रेमचंद की जयंती पर भाषा की शुचिता पर राष्ट्रीय विमर्श, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में बनी ‘बौद्धिक विमर्श इकाई’
रायपुर

प्रेमचंद की जयंती पर भाषा की शुचिता पर राष्ट्रीय विमर्श, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में बनी ‘बौद्धिक विमर्श इकाई’

Author AuthorBy Author AuthorAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

प्रेमचंद जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में ‘बौद्धिक विमर्श इकाई’ का गठन

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के एकमात्र कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य के युगद्रष्टा मुंशी प्रेमचंद की जयंती 31 जुलाई के अवसर पर एक ऐतिहासिक पहल की गई। इस पावन अवसर पर विश्वविद्यालय में ‘बौद्धिक विमर्श इकाई’ की स्थापना की गई, जिसके तहत “सार्वजनिक जीवन में भाषा की शुचिता” विषय पर एक विशेष राष्ट्रीय विमर्श आयोजित हुआ।
आम आदमी की सहज-सरल बोली को साहित्य के उच्च शिखर पर स्थापित किया
​इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक एवं पत्रकारिता योगदान को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि ​प्रेमचंद ने अपनी धारदार लेखनी से समाज की विसंगतियों पर करारा प्रहार किया और आम आदमी की सहज-सरल बोली को साहित्य के उच्च शिखर पर स्थापित किया। आज के दौर में भाषा की शुचिता का दायरा केवल व्याकरणिक शुद्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सत्यता, वैचारिक संतुलन और वस्तुनिष्ठता का समाहित होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में संवाद का सकारात्मक प्रयोग समाज को जोड़ता है, जबकि मर्यादाहीन और कलुषित भाषा सामाजिक विभाजन को जन्म देती है।
​डिजिटल युग में संवाद की मर्यादा सबसे बड़ी चुनौती
​कुलसचिव सुनील शर्मा ने कहा कि सफल संवाद वही है जो श्रोता की समझ और गरिमा को ध्यान में रखकर किया जाए। सार्वजनिक जीवन में हमारी भाषा का स्तर ही हमारे व्यक्तित्व और विचारों का दर्पण होता है। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्यों ने रेखांकित किया कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया की अति-सक्रियता के बीच भाषा की मर्यादा, संयम और संतुलन बनाए रखना पत्रकारिता और समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
​नियमित रूप से होंगे समकालीन विषयों पर मंथन
​विश्वविद्यालय में नवगठित ‘बौद्धिक विमर्श इकाई’ के माध्यम से अब नियमित रूप से ज्वलंत व समकालीन विषयों पर परिचर्चाएँ आयोजित की जाएँगी, जिससे विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के बीच वैचारिक आदान-प्रदान की संस्कृति और मजबूत हो सके। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र खंडेलवाल, डॉ. आशुतोष मंडावी, डॉ. नृपेंद्र शर्मा एवं डॉ. राजेंद्र मोहंती, पत्रकारिता विभागाध्यक्ष श्री पंकज नयन पांडेय उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

August 2, 2026

केंद्र से 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम कर हिस्सेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ को बड़ी राहत, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

August 1, 2026

वर्षों से बंद पड़ी सुविधाएं हुईं बहाल, श्रीमती आयते को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ

August 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
  • केंद्र से 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम कर हिस्सेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ को बड़ी राहत, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
  • वर्षों से बंद पड़ी सुविधाएं हुईं बहाल, श्रीमती आयते को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ
  • ​डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’,​राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हितग्राहियों को वितरित किए डिजिटल जाति प्रमाण पत्र
  • बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप, राहत सामग्री और आर्थिक सहायता वितरित कर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.