panchayattantra24.-दन्तेवाड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में सखी वन स्टॉप सेंटर आकस्मिक विपदा से जूझ रही महिलाओं के लिए वास्तव में मददगार साबित हो रही है। इसी कड़ी में बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के देहात इलाके से भटकी हुई महिला का रेस्क्यू सखी वन स्ऑप सेंटर दन्तेवाड़ा द्वारा किया गया। यह महिला भटकती हुई किरन्दुल जिला दंतेवाड़ा पहुंच गई थी, जिसे सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा उनके पति को सुपूर्द किया गया।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार उक्त महिला श्रीमती सविता देवी पति- शिवशंकर, निवासी-काटी, ढेमहा, थाना-काटी, जिला-मुजफ्फरपुर मायके से ससुराल जाने के लिए मोतीपुर स्टेशन से ट्रेन में चढ़ी थी। परन्तु उक्त महिला में ट्रेन में ही सो गई और अंततः एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन का सफर करते-करते हुए अंतिम में वह किरन्दुल दंतेवाडा में पहुंच गई। किरन्दुल स्टेशन से वह पैदल ही निकल गई तथा चलते-चलते भांसी तक भी पहुंच गई। जहां से कुछ लोगों द्वारा भांसी थाना में सूचना देने पर, थाना से आवेदिका को अस्थायी आश्रय हेतु सखी वन स्टॉप के सुपुर्द किया गया।
तत्पश्चात सखी सेंटर द्वारा कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर सखी वन स्टॉप सेंटर से संपर्क किया गया जहां से पुलिस थाना काटी का संपर्क नम्बर मिला, थाना काटी से संपर्क कर महिला के परिवार के बारे में पता लगाने हेतु महिला का फोटो एवं नाम पता भेजा गया और इस प्रकार 13 जुलाई को थाना काटी के द्वारा पतासाजी कर बताया गया कि महिला वहीं की रहने वाली है। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा महिला के परिवार का संपर्क नंबर दिया गया और महिला के परिवार से संपर्क करने के साथ ही उसके परिवारजनों को महिला की स्थिति की जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही महिला का पति दंतेवाड़ा पहुंचा। इस संबंध में महिला के पति ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है इलाज के दौरान वह ठीक थी। पिछले डेढ़ महीने से वह घर से लापता है। महिला को आसपास के गांवों में बहुत ढूंढा गया किन्तु वह कहीं नहीं मिली महिला का नौ वर्ष का एक पुत्र भी है जैसे ही उसे पता चला कि वह यहां पर है तो वह महिला को लेने दतेवाड़ा पहुंचा और उसे अपनी पत्नी को सही सलामत देख बहुत राहत महसूस हुआ। इसके साथ ही उसने सखी वन स्टॉप सेंटर दन्तेवाड़ा का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
