Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

धमतरी में 21 अगस्त को लगेगा जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला, ट्राइफेड से जुड़ते ही देश-विदेश के बाजारों तक खुलेगा रास्ता

August 4, 2026

दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र पहुंची इसरो की वैज्ञानिक टीम, जनजातीय विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल की सराहना

August 4, 2026

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही घरों की तस्वीर, छत्तीसगढ़ में हजारों परिवार बने ऊर्जा आत्मनिर्भर

August 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, August 4
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही घरों की तस्वीर, छत्तीसगढ़ में हजारों परिवार बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
रायपुर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही घरों की तस्वीर, छत्तीसगढ़ में हजारों परिवार बने ऊर्जा आत्मनिर्भर

Author AuthorBy Author AuthorAugust 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम, समृद्ध और हरित कल का निर्माण
सुरेश सिंह ने बिजली बिल से पाई राहत, केंद्र एवं राज्य सरकार की सब्सिडी बनी संबल
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण-अनुकूल और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली व्यय में कमी और घरेलू बचत बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्य सरकार की सक्रिय पहल से कोरबा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकाधिक परिवार इस योजना से जुड़कर बिजली बिल में बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा हरित भविष्य की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ा रहे हैं।

इसी क्रम में कोरबा शहर के पोड़ीबहार निवासी श्री सुरेश सिंह भी योजना का लाभ लेकर स्वच्छ ऊर्जा को अपनाते हुए बिजली बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल कर रहे हैं। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराया। संयंत्र से मिलने वाले लाभ, बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी तथा सकारात्मक अनुभव को देखते हुए उन्होंने बाद में एक और 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाया। वर्तमान में उनके घर में कुल 6 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र स्थापित है, जिससे उनका घर स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा से संचालित हो रहा है।

श्री सिंह ने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है और अब उनका बिजली बिल माइनस (क्रेडिट) में आने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से उन्हें बिजली बिल से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। पहले जहां हर महीने बिजली बिल की चिंता बनी रहती थी, वहीं अब वे न केवल बिजली खर्च में बचत कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त उत्पादित बिजली का भी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इससे उनके परिवार की मासिक बचत में वृद्धि हुई है और आर्थिक रूप से भी उन्हें काफी राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई सब्सिडी के कारण सोलर संयंत्र की स्थापना सरल और किफायती हो सकी। योजना ने उन्हें स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया और आज वे स्वयं को पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का सहभागी मानते हैं। उनका कहना है कि सौर ऊर्जा का उपयोग केवल बिजली बिल कम करने का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढि़यों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्री सुरेश सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से आर्थिक बचत के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है और लोगों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र पहुंची इसरो की वैज्ञानिक टीम, जनजातीय विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल की सराहना

August 4, 2026

भोरमदेव सरस मेला 2026 : स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का विशेष फोकस, प्लास्टिक मुक्त मेले के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अपील

August 4, 2026

पेसा-एफआरए के समन्वय से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को मिलेगी नई दिशा, वनवासियों के अधिकार होंगे और मजबूत

August 4, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • धमतरी में 21 अगस्त को लगेगा जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला, ट्राइफेड से जुड़ते ही देश-विदेश के बाजारों तक खुलेगा रास्ता
  • दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र पहुंची इसरो की वैज्ञानिक टीम, जनजातीय विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल की सराहना
  • प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही घरों की तस्वीर, छत्तीसगढ़ में हजारों परिवार बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
  • भोरमदेव सरस मेला 2026 : स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का विशेष फोकस, प्लास्टिक मुक्त मेले के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अपील
  • भारी बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, दो बच्चों के भविष्य को मिली नई दिशा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.